06
Oct
पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ी हार से परेशान भारतीय टीम ने महिला टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराते हुए सेमीफाइनल की उम्मीदों को बरकरार रखा है। ग्रुप ए के मैच में रविवार को पाकिस्तानी टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर सिर्फ 105 रन ही बना पाई। जवाब में भारत ने 19वें ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 32 जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रिटायर हर्ट होने से पहले 29 और जेमिमा रोड्रिग्स ने 23 रन का योगदान दिया। पाकिस्तान की ओर…