07
Jul
उत्तरकाशी जिले की गंगोत्री घाटी में पर्वतारोहण के लिए गए 20 सदस्यीय दल का एवलांच से सामना हो गया। दल के एक सदस्य की एवलांच की चपेट में आने से मौत हो गई। मरने वाला युवक ट्रैकिंग में हेल्पर का काम करता था। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। युवक के शव को गुरुवार को गंगोत्री लाए जाने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक 20 सदस्यों का एक दल भागीरथी-2 की चोटी पर आरोहण के लिए गया था। चोटी का आरोहण करने के बाद सभी पर्वतारोही वापस लौट रहे थे। इस बीच रास्ते में एवलांच आ गया। जिसकी चपेट…
