admin

2727 Posts
मुख्यमंत्री धामी ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य आंदोलन के शहीदों को अर्पित कीश्रद्धांजलि …

मुख्यमंत्री धामी ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य आंदोलन के शहीदों को अर्पित कीश्रद्धांजलि …

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कचहरी देहरादून में शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तराखंड राज्य रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर गया है। हमारे राज्य आंदोलनकारियों द्वारा राज्य निर्माण के लिए किए गए संघर्षों के परिणामस्वरूप ही उत्तराखण्ड राज्य का गठन हुआ। मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का भी इस अवसर पर स्मरण किया जिन्होंने उत्तराखंड राज्य की नींव रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप राज्य को प्रगति के पथ पर अग्रसर…
Read More
डोनाल्ड ट्रम्प की दोबारा नियुक्ति डालेगी एनर्जी ट्रांज़िशन पर असर…

डोनाल्ड ट्रम्प की दोबारा नियुक्ति डालेगी एनर्जी ट्रांज़िशन पर असर…

नई दिल्ली : इस सप्ताह अमेरिका के राष्ट्रपति पद पर डोनाल्ड जे. ट्रम्प की दोबारा नियुक्ति के बाद, जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय की “नेट जीरो इंडस्ट्रियल पॉलिसी लैब” ने खुलासा किया है कि अमेरिका के क्लीन एनर्जी से पीछे हटने से वैश्विक बाजारों में करीब $80 बिलियन के नए अवसर पैदा हो सकते हैं, जबकि अमेरिकी कंपनियों को लगभग $50 बिलियन के निर्यात राजस्व का नुकसान हो सकता है। पिछले राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन द्वारा CHIPS Act, Bipartisan Infrastructure Law (BIL), और Inflation Reduction Act (IRA) के तहत किए गए निवेशों ने अमेरिका और वैश्विक क्लीन एनर्जी आपूर्ति श्रृंखलाओं पर…
Read More
नैनीताल : महिला सुरक्षा को लेकर किए जा रहे कार्यों के संबंध में डीएम ने ली बैठक…

नैनीताल : महिला सुरक्षा को लेकर किए जा रहे कार्यों के संबंध में डीएम ने ली बैठक…

नैनीताल : महिला सुरक्षा को लेकर किए जा रहे कार्यों के संबंध में कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में जिलाधिकारी वंदना ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर इन कार्यों की समीक्षा की। बैठक में नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी, अधिकारी अपर निदेशक सेवायोजन, मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल, हल्द्वानी एसपी सिटी , सिटी मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी हल्द्वानी, उप जिलाधिकारी लालकुआं, सहायक नगर आयुक्त हल्द्वानी आदि उपस्थित रहे। जनपद नैनीताल में महिला सुरक्षा की दृष्टि से सेंसिटिव चिन्हित किए स्थानों पर जिलाधिकारी ने पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन स्थानों में लगातार कार्यवाही की जाए और स्थानीय…
Read More
उत्तराखंड पुलिस में भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू,ध्यान रखें ये बातें…

उत्तराखंड पुलिस में भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू,ध्यान रखें ये बातें…

पुलिस की वर्दी पहनने की ख्वाहिश रखने वाले युवाओं के लिए उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल की भर्ती आ गई है। जिसके लिए 8 नवंबर 2024 से उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर आवेदन भी शुरू हो गए हैं। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी इस पुलिस भर्ती के लिए 29 नवंबर तक फॉर्म भर सकते हैं। उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल की इस भर्ती के जरिए पुलिस कांस्टेबल सिविल के 1600 पद और पुलिस कांस्टेबल पीएसी/आईआरबी के लिए 400 पदों पर यानी कुल 2000 रिक्तियां निकाली गई हैं। यूके पुलिस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त…
Read More
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं…

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं…

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के 24 वर्ष पूर्ण होने और रजत जयंती वर्ष के शुभारम्भ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य निर्माण के सभी अमर शहीदों एवं देश के लिये सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उत्तराखण्ड की मजबूत नींव रखने वाले पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेई को भी राज्य की जनता की ओर से नमन किया है। मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा कि प्रदेश की महान जनता के आशीर्वाद, सरकार…
Read More
यहां बनेगा प्रथम डेडिकेटेड कम्प्यूटर कियोस्क, मिलेगी भूमि से सम्बंधित जानकारी…

यहां बनेगा प्रथम डेडिकेटेड कम्प्यूटर कियोस्क, मिलेगी भूमि से सम्बंधित जानकारी…

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की समीक्षा बैठक लेते हुए एआईजी स्टाम्प एंव सब रजिस्ट्रार सहित राजस्व विभाग के अधिकारियों को भूमि फर्जीवाड़ा रोकने हेतु प्रभावी कार्य योजना बनाने तथा जनमानस को फर्जीवाड़े से बचाने के लिए जागरूक करने हेतु व्यवस्था बनाने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने रजिस्ट्रार कार्यालय की लचर कार्यप्रणाली पर फटकार लगाईं और एडीएम को एक सप्ताह के भीतर पूरी तैयारी के साथ बैठक कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि राजस्व के लिए जनमानस के साथ धोखाधड़ी की छूट नही दी जा सकती…
Read More

दिल्ली में केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री से मिलीं खेल मंत्री रेखा आर्या…

नई दिल्ली :- आज नई दिल्ली में उत्तराखंड की खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री श्री मनसुख मंडाविया से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी । कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने इस भेंट के दौरान देवभूमि उत्तराखंड में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलों का शेड्यूल तय करने हेतु केंद्रीय मंत्री का आभार प्रकट किया और उन्हें प्रदेश आगमन का न्योता दिया। इस मुलाक़ात के दौरान कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य नें केंद्रीय खेल मंत्री का, राष्ट्रीय खेलों के लिए GAMES TECHNICAL CONDUCT COMMITTEE का गठन करने के लिए धन्यवाद भी ज्ञापित किया।…
Read More
आईएएस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री धामी से भेंट की…

आईएएस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री धामी से भेंट की…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में आईएएस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भेंट कर विभिन्न विषयों पर वार्ता की। आईएएस एसोसिएशन द्वारा बीते दिन सचिवालय में शासन के वरिष्ठ सचिव मीनाक्षी सुंदरम से हुए दुर्व्यवहार के मामले पर नियम अनुसार वैधानिक कार्यवाही किए जाने का आग्रह किया गया। आईएएस एसोसिएशन द्वारा शासन में सुरक्षित कार्य प्रणाली को विकसित किए जाने को लेकर भी मुख्यमंत्री से निवेदन किया गया। आईएएस एसोसिएशन द्वारा जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे अधिकारियों और सचिवालय कर्मचारियों की सुरक्षा पर भी विशेष रूप से ध्यान दिए जाने का आग्रह किया गया। मुख्यमंत्री ने…
Read More
नैनीताल : डीएम  वंदना ने आपदा प्रवाहित ग्राम खूपी का भ्रमण कर सुनी जनसमस्याएं…

नैनीताल : डीएम वंदना ने आपदा प्रवाहित ग्राम खूपी का भ्रमण कर सुनी जनसमस्याएं…

नैनीताल। विकास खण्ड भीमताल के आपदा प्रभावित खूपी गांव में खतरे की जद में आए 18 परिवारों को तात्कालिक रूप से 6 मांह का किराए पर विस्थापन कराने के साथ ही उनके स्थाई रूप से विस्थापन हेतु विस्थापन नीति व अन्य विकल्पों के तहत प्रस्ताव शासन को भेजे जाएंगे। 18 परिवार जिनके मकान अत्यधिक खतरे की जद में आ गए हैं उनका विस्थापन नीति के तहत अन्यत्र सुरक्षित स्थान पर भूमि सहित मकान उपलब्ध कराया जाएगा इस हेतु 1 मांह के भीतर जिले से शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। तीसरे विकल्प के तहत राजस्व विभाग द्वारा सभी आपदा प्रभावितों की…
Read More
मुख्य सचिव ने इस मामले में त्वरित एवं कठोर कानूनी कार्रवाई के दिए निर्देश…

मुख्य सचिव ने इस मामले में त्वरित एवं कठोर कानूनी कार्रवाई के दिए निर्देश…

देहरादन : मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी से गुरुवार को सचिवालय में उत्तराखंड आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद बर्द्धन सहित सभी सदस्यों ने मुलाकात कर 6 नवंबर 2024 को शासन में तैनात वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के साथ हुई घटना से अवगत कराया | मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने इस संबंध में सचिव गृह को उक्त घटना के विषय में आरोपियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं | इसके साथ ही मुख्य सचिव ने भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने हेतु सचिवालय की सुरक्षा व्यवस्था का तत्काल परीक्षण कर प्रभावी कार्यवाही…
Read More