03
Jan
उत्तराखंड। प्रदेश के 100 नगर निकायों में 31 दिसंबर और 1 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की गई। इस जांच में 202 नामांकन रद्द कर दिए गए। बृहस्पतिवार को प्रत्याशियों को अपने नाम वापस लेने का अवसर दिया गया है जिसके बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी। मेयर पद के लिए कुल 103 नामांकन आए थे, जिनमें से दो नामांकन रद्द कर दिए गए। 43 नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 285 नामांकन आए, जिनमें से 20 नामांकन रद्द हुए। वहीं, 46 नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 302 नामांकन आए, जिनमें से 12 नामांकन रद्द किए गए।…
