02
Feb
उत्तराखंड,देहरादून। ऋषिकेश में भाजपा नगर प्रमुख प्रत्याशी के निकाय चुनाव प्रचार रैली के दौरान गढ़वाली समाज की महिलाओं के प्रति अश्लील भाषा व गाली-गलौज का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आज विभिन्न जनसंगठनों ने इस मामले पर त्वरित एवं कठोर कार्रवाई के लिए उत्तराखंड हाईकोट के मुख्य न्यायाधीश एव राज्य निर्वाचन आयोग को ज्ञापन प्रस्तुत किया। ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तराखंड राज्य हमें लंबे संघर्ष, त्याग, तपस्या और बलिदान के बाद प्राप्त हुआ है। हमारी संस्कृति, सभ्यता और "अतिथि देवो भव" की परंपरा पूरे देश ही नहीं, बल्कि विश्वभर में प्रसिद्ध है। हमारे समाज में महिलाओं…
