10
Jun
तीन माह से वेतन न मिलने से गुस्साए उपनल कर्मियों का दो घंटे का कार्य बहिष्कार आज मंगलवार को भी जारी रहा। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को अस्पताल खुलने पर भारी संख्या में अस्पताल पहुंचे मरीजों को उपनल कर्मियों के दो घंटे के कार्य बहिष्कार के दौरान भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इसी तरहां कार्य बहिष्कार के चलते आज लगातार दूसरे दिन भी मरीज परेशान रहे। राजकीय मेडिकल कॉलेज हलद्वानी एवं डॉ० सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के समस्त उपनल कर्मियों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला है। जिससे उनके सामने परिवार के भरण पोषण…
