01
Jul
जनपद बागेश्वर में आपदा से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए तहसील काफलीगैर के ग्राम कठानी तथा ग्राम शामा तोक लोहारकुड़ा में विस्थापन से संबंधित बैठक जिलाधिकारी आशीष भटगाई की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में लोहारकुड़ा के दो तथा कठानी के तीन परिवारों के विस्थापन को स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे पूर्व जनपद में आपदा प्रभावित कुल 77 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित किया जा चुका है। जिलाधिकारी आशीष भटगाई ने जानकारी देते हुए बताया कि इन सभी परिवारों को शासन से स्वीकृति प्राप्त होने के बाद नियमानुसार विस्थापित किया गया,…
