08
Jul
उत्तरकाशी: जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने विकास भवन का औचक निरीक्षण कर विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों में चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और कर्मचारियों की उपस्थिति तथा कार्यप्रणाली को परखा। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से जन शिकायतों के निस्तारण, लंबित मामलों और सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने कार्यों में पारदर्शिता और तेजी लाएं, ताकि जनता को समय पर और सुचारू रूप से सरकारी सेवाओं का लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी…
