12
Jul
उत्तरकाशी: जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को जनपद की बड़कोट तहसील में यमुनोत्री मार्ग पर सिलाई बैंड के समीप स्याना चट्टी के आसपास के क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से उत्पन्न आपदा की स्थिति से क्षति के बाद चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान ओजरी में हुए भूस्खलन के कारण सड़क मार्ग के खंडित होने के बाद उक्त स्थान पर बनाए जा रहे बेली ब्रिज का निरीक्षण किया और पुल के निर्माण कार्य की गुणवत्ता को जांचा। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने पुल की भार वहन क्षमता, फाउंडेशन की मजबूती और…
