देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
उन्होंने केंद्रीय रक्षा मंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा उनके उत्तराखंड आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की।
इस अवसर पर धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उत्तराखंड आगमन को प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण अवसर बताते हुए उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी केंद्रीय रक्षा मंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री के प्रदेश भ्रमण के दौरान उनके साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा उत्तराखंड के प्रति उनके निरंतर सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।
