देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पूज्य माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। मां का स्नेह, वात्सल्य, आशीर्वाद और ममता जीवन की सबसे अनमोल धरोहर होती है। उनका निधन परिवार के लिए ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।
मुख्यमंत्री ने बाबा केदार से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा योगी आदित्यनाथ सहित समस्त शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें। उन्होंने इस दुःख की घड़ी में अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।
