मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी परियोजनाओं के लिए करोड़ों रुपये की वित्तीय स्वीकृतियों को दी मंजूरी

Share on Social Media


देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में आधारभूत संरचना, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, धार्मिक एवं औद्योगिक विकास से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृतियों का अनुमोदन किया है।

उन्होंने जनपद नैनीताल के रामनगर में Automated Driving Test Track के ऑटोमेशन निर्माण हेतु ₹3.68 करोड़, कोषागार रुद्रप्रयाग के अनावासीय भवन की मरम्मत, रंग-रोगन, टाइलिंग, पैनलिंग एवं विद्युतीकरण कार्य हेतु ₹38.06 लाख, पुलिस संचार प्रशिक्षण केन्द्र धौरणखास, देहरादून में 150 KLD क्षमता के एसटीपी एवं साइट विकास हेतु ₹2.73 करोड़ तथा बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन की स्थापना हेतु ₹9.45 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में ककराली, टनकपुर से माँ पूर्णागिरि धाम तक यात्रा मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगाए जाने हेतु ₹5.00 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त के रूप में ₹2.00 करोड़ तथा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के लोहारगांव में आंतरिक संपर्क मार्ग निर्माण हेतु ₹70.87 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त के रूप में ₹42.52 लाख जारी करने का अनुमोदन किया गया है।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र चम्पावत स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय, लटौली में छात्र-छात्राओं के लिए ओपन जिम निर्माण हेतु ₹99.44 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त के रूप में ₹59.66 लाख, जनपद पौड़ी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर में जानकी पुल से चौरासी कुटिया तक संपर्क मार्ग को “बीटल्स स्ट्रीट” के रूप में विकसित किए जाने हेतु ₹85.74 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त में ₹51.44 लाख तथा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र धारचूला में ग्राम उच्छैदी नन्दा मंदिर से खोली बन तक पैदल मार्ग निर्माण हेतु ₹81.43 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त में ₹48.85 लाख जारी करने का अनुमोदन किया है।

इसके अतिरिक्त जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट की ग्राम पंचायत डुंगरीफर्तयाल में शिव मंदिर के सौन्दर्यीकरण हेतु ₹75.00 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त में ₹45.00 लाख, जनपद बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र कपकोट की सरयू वैली एवं शामा क्षेत्र में विद्युत सब-स्टेशन की स्थापना हेतु ₹5.00 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त में ₹2.00 करोड़, विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में माँ पूर्णागिरि धाम के सेलागाड गांव में इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण हेतु ₹19.68 लाख तथा जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र भीमताल के ओखलकाण्डा ब्लॉक के ग्राम सभा कैडागांव के कैडाकोट बुग स्थल एवं धारी स्थित मौनीबाग आश्रम में एक-एक धर्मशाला निर्माण हेतु ₹87.95 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त में ₹52.77 लाख जारी करने का अनुमोदन किया गया है।

मुख्यमंत्री धामी ने राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अंतर्गत गोल्डन कार्ड योजना के सुचारू संचालन एवं लंबित देयकों के भुगतान हेतु राज्य बजट से ₹75 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का भी अनुमोदन प्रदान किया है।
इसके साथ ही ग्रामीण निर्माण विभाग के अंतर्गत राज्य योजना, मुख्यमंत्री घोषणा एवं नाबार्ड योजनाओं के तहत विभिन्न सड़क एवं ट्रस पुल निर्माण कार्यों के लिए प्रथम किस्त के रूप में कुल ₹137.60 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके अंतर्गत जनपद चमोली के विकासखण्ड नन्दानगर की ग्राम पंचायत गोखमल्ला में अनुसूचित जाति बस्ती बगड गधेरे में पैदल पुलिया निर्माण हेतु ₹47.03 लाख, देवाल-मुन्दोली-वाण मोटर मार्ग से भराण गांव मोटर मार्ग के सतह पुनर्लेपन एवं सुधारीकरण हेतु ₹43.36 लाख तथा जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखण्ड यमकेश्वर की ग्राम पंचायत सीला में सतेड (खासन) नदी पर बनसारी गांव के समीप 30 मीटर स्पान स्टील ट्रस पैदल पुल निर्माण हेतु ₹47.21 लाख की प्रथम किस्त जारी करने का अनुमोदन मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान किया गया है।

By Jagriti Gusain

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *