अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड में ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की नियुक्तियों को दी मंजूरी

Share on Social Media


देहरादून 30 जून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत उत्तराखंड प्रदेश की विभिन्न ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों एवं नगर कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की नियुक्तियों को स्वीकृति प्रदान कर दी है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
इन नियुक्तियों का उद्देश्य कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है, ताकि पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती मिले और जनसंपर्क अभियान को नई गति प्रदान की जा सके।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सभी नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी संगठन को मजबूत बनाने, कांग्रेस की विचारधारा एवं जनहित के मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने तथा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और अभियानों को सफल बनाने में सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका निभाएंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के सम्मान और जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

By Jagriti Gusain

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *