कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर विभिन्न क्षेत्रों के कई पूर्व पार्षद एवं लोग हुए कांग्रेस में शामिल

Share on Social Media

देहरादून 21जून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व तथा पार्टी की जनोन्मुखी नीतियों और विचारधारा में विश्वास व्यक्त करते हुए विभिन्न क्षेत्रों के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश महासचिव महेंद्र नेगी के विशेष प्रयासों से आयोजित कार्यक्रम में कई लोगों ने कांग्रेस परिवार से जुड़कर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर नगर निगम वार्ड-65, डोभाल चौक के पूर्व पार्षद नरेश रावत, नवीन पहाड़ी, नथीलाल डोरियाल,  जवाहर लाल भंडारी,सोबन सिंह भंडारी तथा अनिल पहाड़ी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने नवप्रवेशी साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और आमजन के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत है। समाज के विभिन्न वर्गों के सम्मानित लोगों का पार्टी से जुड़ना कांग्रेस के प्रति बढ़ते जनविश्वास का परिचायक है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, किसानों, युवाओं और महिलाओं से जुड़े अनेक मुद्दों से जूझ रही है। ऐसे समय में कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर संघर्ष कर रही है और बड़ी संख्या में लोगों का पार्टी की विचारधारा से जुड़ना परिवर्तन की भावना को और अधिक मजबूत करेगा।

गोदियाल ने कहा कि प्रदेश महासचिव महेंद्र नेगी के प्रयासों से कांग्रेस परिवार में शामिल हुए सभी साथी अपने अनुभव और सक्रिय सहभागिता से संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवप्रवेशी साथी संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने और जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में अहम योगदान देंगे।

By Jagriti Gusain

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *