गंभीर बीमारियों से ग्रसित बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार : डीएम

Share on Social Media

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने गंभीर एवं जन्मजात बीमारियों से ग्रसित आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के चिन्हीकरण एवं उपचार हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बाल विकास विभाग एवं शिक्षा विभाग को 18 वर्ष तक के बच्चों की पहचान कर शीघ्र सूची उपलब्ध कराने को कहा है।

डीएम ने बताया कि चिन्हित बच्चों का उपचार राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम आरबीएसके के तहत निःशुल्क कराया जाएगा। जिन बीमारियों का उपचार इस योजना में संभव नहीं होगा, उनके लिए अन्य वित्तीय संसाधनों एवं राइफल फंड का उपयोग किया जाएगा।

जनपद में अब तक 12 गंभीर रूप से बीमार बच्चों का चिन्हीकरण किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं क्षेत्रीय कर्मचारियों के माध्यम से सर्वेक्षण तेज करने के निर्देश दिए हैं।

जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि गंभीर या जन्मजात बीमारी से ग्रसित ऐसे बच्चों की जानकारी संबंधित विभागों को दें, ताकि उन्हें समय पर उपचार एवं सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

By Jagriti Gusain

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *