देहरादून 24 मई। कांवली रोड़ स्थित नाथ पैलेस में आयोजित कैंट विधानसभा कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। सम्मेलन में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर तक सक्रियता और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई।
कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरिश रावत एवं उत्तराखंड कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत मुख्य रूप से उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन को गांव, वार्ड और बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

पूर्व मुख्यमंत्री हरिश रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के हितों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश और देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों से परेशान है, जबकि कांग्रेस इन मुद्दों को मजबूती से जनता के बीच उठा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
हरक सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ा रहता है। उन्होंने कहा कि कैंट विधानसभा में कार्यकर्ताओं का उत्साह यह साबित करता है कि कांग्रेस लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
कार्यक्रम के आयोजक एवं प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व राज्यमंत्री नवीन जोशी ने सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कैंट विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता और ऊर्जा आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की मजबूती का संकेत है। उन्होंने कहा कि संगठन को और अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से लालचंद शर्मा, सूर्यकांत धस्माना, दीप वोहरा, दर्शन लाल, ट्विंकल अरोड़ा, रेहाना परवीन, हेमा पुरोहित, मदन लाल, मनीष नागपाल, पूरण सिंह रावत, गरिमा दसौनी, सुजाता पॉल, प्रतिमा सिंह, शीशपाल बिष्ट, विनोद चौहान, चरणजीत कौशल, दिनेश चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र तनेजा, राजीव प्रजापति, राजेश पुंडीर, राजेंद्र शाह, अमन बतरा, पार्षद कोमल वोहरा, अभिषेक तिवारी, संगीता गुप्ता, पायल बहल, कैलाश वाल्मीकि, मोहन काला, अजीत शर्मा, संजय शर्मा, जगदीश धीमान, प्रदीप जोशी, राजेश शर्मा, गोविंद सिंह बिष्ट, अनिल बस्नेत, पिया थापा, राजेंद्र धवन, रितेश छेत्री, संग्राम सिंह पुंडीर, मधुसूदन सुंदरियाल, आशीष नौटियाल, डिंपल सिंह एवं संजय भारती सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
