देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। बैठक में सहप्रभारी सुरेन्द्र शर्मा तथा मनोज यादव की उपस्थिति में कांग्रेस ने उत्तराखंड में जन जागरण अभियान की शुरुआत करने का निर्णय लिया।

बैठक के बाद संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार की कारगुजारियों को उजागर करने के लिए कांग्रेस फरवरी माह से तीन महीने की जन-जागरण यात्रा का आयोजन करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता को लूट, झूठ तथा दमन का हत्यारा बना दिया है, राज्य भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला,महिला असुरक्षा, तथा बेरोजगारी का अड्डा बन चुका है।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार की असफलता अब घर-घर मैसूस की जा रही है किसान आत्म हत्या कर रहे हैं, नौजवान बेरोजगार घूम रहे हैं महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि सरकार ने यहां के संसाधनों का दुरूपयोग तथा युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने प्रदेश के चतुर्भुज नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह संघर्ष तथा संवेदनशीलता का प्रतीक है।
चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि जनजागरण अभियान की कड़ी में 16 फरवरी को राजभवन का घेराव किया जाएगा जिसमें आम जनता तथा प्रदेश भर से पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे तथा यह लड़ाई निर्णायक होगी।
वरिष्ठ नेता हरक सिंह ने कहा कि आन्दोलन को योजनाबद्ध तरीके से गांव – गांव जन – जन तक पहुंचाना जाएगा।
इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
