‘वोट चोर–गद्दी छोड़’ महारैली की ऐतिहासिक सफलता पर केन्द्रीय नेतृत्व को बधाई, कार्यकर्ताओं का आभार: गणेश गोदियाल

Share on Social Media

नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आज दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित विशाल ‘वोट चोर–गद्दी छोड़’ महारैली की अपार सफलता पर पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व को बधाई देते हुए देशभर से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड के कोने-कोने से हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं की ऐतिहासिक सहभागिता ने संगठन की मजबूती को और सुदृढ़ किया है। उन्होंने कहा कि इस महारैली का उत्साह यह स्पष्ट करता है कि भारतीय जनता पार्टी की संविधान-विरोधी नीतियों और संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग के खिलाफ राहुल गांधी के निडर एवं समझौताहीन लड़ाई में कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि केन्द्र की भाजपा सरकार सत्ता बचाने के लिए केन्द्रीय एजेंसियों और संवैधानिक संस्थाओं का राजनीतिक दुरुपयोग कर रही है, जिससे लोकतंत्र पर सीधा हमला हो रहा है। उन्होंने कहा कि हिटलरशाही रवैये और जनविरोधी नीतियों से देश की जनता त्रस्त है और मोदी शासन से मुक्ति चाहती है। इसके लिए सभी विपक्षी दलों को एकजुट होकर भाजपा की नीतियों के खिलाफ संघर्ष करना होगा।

उन्होंने कहा कि महारैली की सफलता में योगदान देने वाले सभी वरिष्ठ नेताओं, पूर्व सांसदों, विधायकों, एआईसीसी एवं पीसीसी सदस्यों, जिला, महानगर, ब्लॉक व नगर अध्यक्षों, अनुषांगिक संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों तथा समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हृदय कभी गहराइयों से आभार यह जनआंदोलन लोकतंत्र की रक्षा की दिशा में एक मजबूत कदम है।

By Jagriti Gusain

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *