प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के स्वागत की भव्य तैयारियाँ

Share on Social Media

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव-नियुक्त अध्यक्ष  गणेश गोदियाल के स्वागत को लेकर कांग्रेस नेताओं में उत्साह का माहौल है। गणेश गोदियाल 16 नवम्बर 2025 को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए कांग्रेसजन भव्य स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि  गोदियाल कल प्रातः 9:30 बजे नई दिल्ली से चलकर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे। इसके उपरांत स्वागत काफिला भानियावाला, डोईवाला, मियांवाला, रिस्पिना, धर्मपुर मार्ग से होता हुआ अपराह्न 12:05 बजे कांग्रेस कार्यालय पहुंचेगा, जहां विशेष समारोह में उनका स्वागत किया जाएगा।

इसी कार्यक्रम में प्रदेश इलेक्शन कैम्पेन कमेटी के चेयरमैन एवं सीईसी सदस्य प्रीतम सिंह, सीडब्ल्यूसी सदस्य करन माहरा तथा चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत का भी भव्य स्वागत प्रस्तावित है।कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए वरिष्ठ नेता देर शाम तक कांग्रेस मुख्यालय में मौजूद रहे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक लखपत सिंह बुटोला, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, महामंत्री राजेन्द्र भंडारी, मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, विजय सारस्वत, अश्विनी बहुगुणा, आमेन्द्र बिष्ट, प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, अखिलेश उनियाल, मुकेश नेगी, प्रदीप थपलियाल, रधुवीर बिष्ट, सुरेन्द्र सिंह रांगड़, महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, हंसपाल बिष्ट सहित अनेक नेता उपस्थित रहे।

By Jagriti Gusain

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *