उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: गणेश गोदियाल फिर संभालेंगे कमान

Share on Social Media

देहरादून। कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए करन माहरा को हटाकर गणेश गोदियाल को एक बार फिर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने गोदियाल की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं।

इस फेरबदल के साथ ही पार्टी ने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी सौंपी हैं। वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह को प्रचार समिति (कैंपेन कमेटी) का अध्यक्ष बनाया गया है। तथा डॉ. हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति (इलेक्शन कमेटी) की कमान सौंपी गई है।वहीं, निवर्तमान अध्यक्ष करन माहरा को कांग्रेस कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

यह दूसरी बार है जब गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वे इससे पहले 22 जुलाई 2021 से 10 अप्रैल 2022 तक इस पद पर रह चुके हैं।
वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए हाईकमान ने यह रणनीतिक बदलाव किया है।

गणेश गोदियाल अपनी साफ-सुथरी छवि और जनता से गहरे जुड़ाव के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने पिछला विधानसभा चुनाव श्रीनगर सीट से लड़ा था, जहां उन्होंने भाजपा के धन सिंह रावत को कड़ी टक्कर दी थी जिसमें धन सिंह मात्र चंद वोटों के अन्तर से चुनाव में सफल हुए थे।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, संगठन में यह बदलाव आगामी चुनावों से पहले नई ऊर्जा और समन्वय लाने के उद्देश्य से किया गया है।

By Jagriti Gusain

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *