नई दिल्ली में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा से मिले प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी

Share on Social Media

प्रदेश के महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा, संगठन की गतिविधियों की दी जानकारी

नई दिल्ली। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं पूर्व राज्य मंत्री नवीन जोशी ने आज नई दिल्ली में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा जी से शिष्टाचार भेंट की।

भेंट के दौरान जोशी ने प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, संगठन की गतिविधियों, एवं जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियानों और संगठन सशक्तिकरण कार्यक्रमों की जानकारी भी दी।

जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में बेरोज़गारी, महंगाई, पलायन और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर जनता कांग्रेस से बड़ी उम्मीदें रखती है। कांग्रेस पार्टी निरंतर जनता के बीच रहकर इन मुद्दों पर सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।

इस अवसर पर उन्होंने राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पूरे राज्य में आयोजित “रजत जयंती पखवाड़ा” के कार्यक्रमों की जानकारी भी प्रदेश प्रभारी को दी। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ता राज्य निर्माण की भावना को पुनर्जीवित कर रहे हैं और जनता से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं।

प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने प्रदेश कांग्रेस द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि कांग्रेस ही वह पार्टी है जिसने उत्तराखंड राज्य का निर्माण किया, और आज भी राज्य के नवनिर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रही है। उन्होंने संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता से जनता के बीच सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, पूर्व मंत्री आबिद हुसैन खाँ, संजय शर्मा, एवं आकाश कठैत भी उपस्थित रहे।

By Jagriti Gusain

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *