जनता दर्शन कार्यक्रम में 150 से अधिक शिकायतें दर्ज, भूमि विवाद मामले रहे प्रमुख

Share on Social Media

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 150 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें अधिकांश मामले भूमि विवाद से संबंधित थे। इसके अतिरिक्त नगर निगम, एमडीडीए, लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायत, पुलिस, वन एवं विद्युत विभागों से जुड़ी शिकायतें भी सामने आईं।

गरीब एवं असहायों की गुहार

  • सुशीला देवी, चुक्खुवाला निवासी, ने बताया कि वह निर्धन एवं परित्यक्ता महिला हैं। उनका मकान जर्जर है तथा वर्षा के दौरान उसमें पानी टपकता है। जिलाधिकारी ने उनके घर की मरम्मत हेतु आपदा मद से प्रस्ताव तैयार करने, मुख्य चिकित्साधिकारी को उनके उपचार कराने तथा समाज कल्याण अधिकारी को सहयोग देने के निर्देश दिए।
  • राजेश्वरी देवी ने अपने दिव्यांग पुत्र एवं पोते के लिए आर्थिक सहायता की मांग की।
  • 85 वर्षीय भगवती प्रसाद, हरिपुर ऋषिकेश निवासी, ने घर पर नाली न बनने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने जिला पंचायतराज अधिकारी एवं जिला पंचायत से आख्या प्रस्तुत करने को कहा।

भूमि विवाद एवं पारिवारिक प्रकरण

  • भरत सिंह बुटोला, प्रेमनगर, ने शिकायत की कि 2012 में खरीदी गई संपत्ति पर कब्जा नहीं दिया गया। इस पर तहसीलदार विकासनगर को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
  • शिव देवी, कांसवाली, प्रेमनगर ने बताया कि उनके बेटे ने अंगूठा लगवाकर संपत्ति अपने नाम कर ली है।
  • सावित्री देवी ने बताया कि बेटा उन्हें घर से बाहर निकाल रहा है तथा बेटी अंजू को पिता द्वारा दी गई भूमि पर भी कब्जा करना चाहता है। जिलाधिकारी ने तहसीलदार विकासनगर को आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।वृद्ध निवासी, ने बेटे द्वारा प्रताड़ना की शिकायत की। इस पर उप जिलाधिकारी डोईवाला को भरण-पोषण अधिनियम अंतर्गत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

अन्य प्रमुख शिकायतें

  • बद्रीपुर क्षेत्र के निवासियों ने बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग की।
  • लखवाड़ निवासी लदुर सिंह ने बांध प्रभावित मुआवजा राशि न मिलने की शिकायत की। इस पर एसएलएओ को आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

जनता दर्शन में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के.के. मिश्रा, अपर नगर आयुक्त नगर निगम रजा अब्बास, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी अपूर्वा सिंह, विनोद कुमार, विशेष भूमि अधिग्रहण अधिकारी स्मृता परमार, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

By Jagriti Gusain

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *