सीटू से जुड़ी आशा और आंगनवाड़ी कार्यकत्री यूनियन 20 फरवरी को विधानसभा पर करेंगी प्रदर्शन

Share on Social Media

 

 

देहरादून। सीटू से संबद्ध उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन और आंगनवाड़ी कार्यकत्री सेविका कर्मचारी यूनियन अपनी मांगों को लेकर 20 फरवरी 2025 को विधानसभा पर प्रदर्शन करेंगी।

इस संबंध में आशा यूनियन की प्रांतीय अध्यक्ष शिवा दुबे और आंगनवाड़ी यूनियन की प्रांतीय महामंत्री चित्रकला ने बताया कि 3 मार्च 2024 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीनों यूनियनों से मानदेय वृद्धि और अन्य मांगों पर सहमति जताते हुए उन्हें पूरा करने का वादा किया था। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसी के विरोध में यह रैली “मुख्यमंत्री, वायदा निभाओ!” के नारे के साथ निकाली जाएगी।

उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारी एलआईसी कार्यालय, धर्मपुर के बाहर एकत्र होकर दोपहर 12 बजे विधानसभा कूच करेंगे।

इसकी जानकारी सीटू के जिला महामंत्री लेखराज ने दी है।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *