रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री धामी की महिलाओं को बड़ी सौगात,हाईटेक टॉयलेट से लेकर पिंक ई-बस और स्वरोजगार ऋण बढ़ाने की घोषणा

Share on Social Media


देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं की सुविधा,सुरक्षा,सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

चकरपुर स्टेडियम में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक टॉयलेट विकसित करने की घोषणा की। इन टॉयलेट्स में स्वच्छता के साथ महिलाओं की निजता,सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

उन्होंने उत्तराखंड रोडवेज की बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त सफर की सुविधा की आयु सीमा 65 वर्ष से घटाकर 60 वर्ष करने की घोषणा की। साथ ही प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत देहरादून को मिलने वाली 100 इलेक्ट्रिक बसों में से 10 बसें महिलाओं के लिए पिंक ई-बस के रूप में संचालित करने की घोषणा की।

महिला स्वरोजगार योजना के तहत रियायती बैंक ऋण की सीमा ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹2.50 लाख करने की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य महिलाओं को रोजगार मांगने वाली नहीं,बल्कि रोजगार देने वाली बनाना है।

रक्षाबंधन समारोह में बहनों ने मुख्यमंत्री को रक्षासूत्र बांधा। मुख्यमंत्री ने बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका स्नेह उन्हें जनसेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में भी मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।

धामी ने बताया कि प्रदेश में अब तक 3 लाख 9 हजार महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। उन्होंने महिलाओं से लखपति दीदी से आगे बढ़कर करोड़पति बनने का लक्ष्य रखने का आह्वान किया और भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी इस यात्रा में पूरी मजबूती से साथ खड़ी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *