14
Dec
देहरादून(जिला सूचना कार्यालय)। विकासखण्ड सहसपुर अन्तर्गत राजकीय विद्यालय ईदगाह बस्ती, में विद्यालय भवन की छत का प्लास्टर गिरने से 3 छात्राएं घायल हो गई थी। जिस पर जिलाधिकारी सविन बंसल नेे त्वरित संज्ञान लेेते हुए प्रकरण की जांच कराई, जिसमेें खण्ड शिक्षा अधिकारी सहसपुर की लापरवाही सामने आने पर 1 दिन का वेतन रोकने तथा प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने की कार्यवाही की गई। उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना चार दिन तक भी नही दी गई। घटना घटित होने के 4 दिन बाद भी स्कूल का स्थलीय निरीक्षण नही किया गया। स्कूल की प्रधानाध्यापिका द्वारा कई बार स्कूल के जर्जर भवन…
