17
Feb
देहरादून। आज गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट सेंटर के अभिलेख कार्यालय, लैंसडाउन से आए क्लर्क अनिल राणा एवं उनके साथ उपस्थित सैनिक कल्याण अधिकारी देहरादून,कर्नल ओमप्रकाश पासवान ने दिवंगत पूर्व सैनिक पुरूषोत्तम पंत मूल निवासी ग्राम मैली पट्टी कण्डारस्यूं जिला पौड़ी गढ़वाल हाल निवासी दुर्गा शक्ति एनक्लेव, बनूवाला, देहरादून में पहुंचकर दिवंगत सैनिक की पुत्री कुमारी शोभा को आर्मी ग्रुप इंश्योरेंस पेंशन स्वीकृत होने पर पेंशन प्रमाण-पत्र,जीविका भत्ता प्रमाण-पत्र एवं संबंधित सभी आवश्यक कागजात विधिवत सौंपकर एक सराहनीय और मानवीय कार्य संपन्न किया। इस अवसर पर सूबेदार (अ.) विक्रम सिंह कंडारी एवं समस्त राठ पूर्व सैनिक जन कल्याण समिति के सदस्यों ने कहा…
