22
Aug
देहरादून, (विशेष संवाददाता)। कभी अपनी शांति, सरलता और सौहार्द्र के लिए पहचाना जाने वाला उत्तराखंड आज माफियापरस्त राजनीति और गुंडागर्दी की छाया से जूझ रहा है। सत्ता और स्वार्थ के खेल में लिप्त तत्वों ने इस देवभूमि की निर्मल वादियों और शालीन जनमानस के वातावरण को प्रदूषित करना शुरू कर दिया है। इसी पृष्ठभूमि में मूल निवास भू-कानून संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने आज गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के आगे राज्य के जागरूक नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों और युवाओं को संकल्पित कर एक स्वर में जनजागरण अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का उद्देश्य है—जनता को…
