26
Sep
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय द्वारा हिंदी पखवाड़ा के उपलक्ष्य में कहानी प्रतियोगिता का आयोजन किया।जिसमें छात्रों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रिया पंवार प्रथम, रोजी द्वितीय एवं आकांक्षा तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगी छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय की डीन प्रोफेसर डॉ0 गीता रावत ने कहा कि हिंदी भाषा भारत के अलग-अलग राज्यों के धर्मों, जातियों, संस्कृति, वेशभूषा व खान-पान वाले लोगों को एकता के सूत्र में बांधती है तथा देश को एक रखती है। इतना ही नहीं हिंदी विदेशों में बसे भारतीयों को…