29
Dec
देहरादून, (जिला सूचना कार्यालय)। जिलाधिकारी एवं प्रशासक सविन बंसल ने नगर निगम कार्यालय में शहर की सफाई व्यवस्था की पिछले एक महीने की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पाया गया कि कूड़ा उठान का कार्य कर रही कंपनियां निर्धारित लक्ष्य का केवल 70-80 प्रतिशत ही कार्य कर पा रही हैं। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कंपनियां शत-प्रतिशत कूड़ा उठान सुनिश्चित करें और एमओयू के अनुरूप उपकरणों और मैनपावर की व्यवस्था करें। उन्होंने यह भी कहा कि सफाई कार्यों में लापरवाही या मानकों का पालन न करने पर विधिक एवं दंडात्मक कार्रवाई…
