14
Oct
उत्तराखंड। वित्तीय वर्ष 2024-25 के पहले छह महीनों अप्रैल-सितम्बर में भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय ने 456.63 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया है, जो पिछले वर्ष 2023-24 माह अप्रैल-सितम्बर की तुलना में 200.65 करोड़ रुपये अधिक है। यह वृद्धि 78 प्रतिशत के करीब है, जो राजस्व प्राप्ति के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है। वर्ष 2022-23 में निदेशालय ने 472.25 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति की। वहीं, वर्ष 2023-24 में 645.42 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया गया था। यह राशि गत वर्ष 2022-23 की तुलना में 173.17 करोड़ रुपये अधिक थी। जिसमें लगभग 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।…
