08
Oct
उत्तराखंड,देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर धर्म के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ विधानसभा चुनाव में अपनी हार सुनिश्चित देखते हुए मुख्यमंत्री अब केदारनाथ दौरे के दौरान जिस प्रकार से घोषणाओं की बौछार कर रहे हैं, वह महज चुनावी रेवड़ियां हैं। माहरा ने कहा कि वास्तव में भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को केदारनाथ क्षेत्र की जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। माहरा ने आगे कहा कि ठीक इसी तरह, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी अपनी धार्मिक यात्राओं के दौरान…
