12
Apr
देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नवीन जोशी ने प्रदेश में बिजली दरों में 5.62 प्रतिशत की बढ़ोतरी को जनविरोधी करार देते हुए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि महंगाई से जूझ रही आम जनता पर यह एक और आर्थिक बोझ है, जो सरकार की जनविरोधी नीतियों का प्रमाण है। जोशी ने कहा कि उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग द्वारा की गई दर वृद्धि से घरेलू उपभोक्ताओं के मासिक बिलों में 25 से 160 रुपये तक की बढ़ोतरी हो गई है। वहीं केंद्र सरकार ने रसोई गैस की कीमतें बढ़ाकर घर-घर का बजट बिगाड़ दिया…
