24
Feb
देहरादून, दिनांक 24 (सूचना विभाग) देहरादून। जनपद में न्यायालय द्वारा प्रतिबंधित भूमि के अवैध क्रय-विक्रय से जुड़े गंभीर फर्जीवाड़े के मामले में जिलाधिकारी सविन बंसल ने कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने क्रेता एवं विक्रेता के विरुद्ध थाना शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। राज्य की सरकारी एवं प्रतिबंधित भूमि पर नजर गड़ाए बैठे भू-माफिया बिल्डरों के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त कार्रवाई के मूड में है। प्रकरण में सामने आया है कि चंडीगढ़ (पंजाब) सहित बाहरी तत्वों द्वारा न्यायालय-प्रतिबंधित भूमि जिस पर क्रय-विक्रय पर रोक है को कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से बेचने का प्रयास किया गया।…
