उत्तराखंड

घेंजा का त्योहार: एक सांस्कृतिक धरोहर…

घेंजा का त्योहार: एक सांस्कृतिक धरोहर…

घेंजा का त्योहार, जो पौष महीने के अंत में मनाया जाता है, उत्तराखंड की लोकसंस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह त्योहार मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में मनाया जाता है, लेकिन समय के साथ, शहरी जीवन की व्यस्तता में यह त्योहार धीरे-धीरे भुलाया जाने लगा है। कितने लोगों को इस अद्भुत त्योहार के बारे में ज्ञात है? यह प्रश्न आज के संदर्भ में काफी महत्वपूर्ण है। घेंजा की तैयारी और परंपरा घेंजा का त्योहार मोटे अनाज जैसे कौणी, साठी, चावल और मक्का के मिश्रण से तैयार किया जाता है। इसे विशेष विधि से भाप में पकाया जाता है, जिसके…
Read More
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न…

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न…

देहरादून, 13 जनवरी 2025: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन.एच.एम.) उत्तराखंड की मिशन निदेशक, स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। मिशन निदेशक द्वारा एन.एच.एम. के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों व अभियानों की समीक्षा की गई। मिशन निदेशक द्वारा सीपीएचसी एवं गैर संचारी रोग कार्यक्रम के अंतर्गत जनपदों में स्थापित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में दी जा रही मूलभूत सेवाओं को बेहतर बनाए जाने हेतु संबंधित अधिकारयों को समय-समय पर मूल्यांकन एवं पर्यवेक्षण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। स्वाति एस. भदौरिया, मिशन निदेशक, एन.एच.एम. द्वारा गंभीर एनीमिया के मामले पर विशेष ध्यान दिए जाने हेतु…
Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति एवं उत्तरायणी पर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति एवं उत्तरायणी पर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति एवं उत्तरायणी पर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सूर्यदेव की उपासना, दान एवं धर्म परायणता का यह पर्व लोगों के जीवन में उत्साह और उमंग का संचार करता है। यह पर्व हमारे देश की समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मकर संक्रांति और इस अवसर पर किये जाने वाले दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है। यह पावन पर्व माँगलिक कार्यों के शुभारम्भ से भी जुड़ा है। मुख्यमंत्री…
Read More
राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में मैराथन दौड़ आयोजित की गई…

राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में मैराथन दौड़ आयोजित की गई…

देहरादून, 13 जनवरी 2025: स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर जिला प्रशासन,युवा कल्याण विभाग एवं प्रा.र .द. विभाग एवं खेल विभाग के तत्वाधान में प्रातः 9:00 बजे सर्किट हाउस से अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार तक मैराथन दौड़ आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में ओपन महिला पुरुष एवं अंडर 12 बालक/ बालिकाओं की दौड़ आयोजित की गई। इस अवसर पर अपर निदेशक खेल व युवा कल्याण उत्तराखंड श्री अजय अग्रवाल जी एवं उप निदेशक खेल श्री शक्ति सिंह जी द्वारा हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया गया। सीनियर पुरुष वर्ग में पुष्कर चंद– प्रथम, रविंद्र…
Read More
डोईवाला विधायक गैरोला ने वार्ड नंबर 96 नवादा के चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन…

डोईवाला विधायक गैरोला ने वार्ड नंबर 96 नवादा के चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन…

देहरादून: डोईवाला के भाजपा विधायक बृजभूषण गैरोला ने रविवार को नगर निगम चुनाव के नवादा वार्ड नंबर 96 के चुनाव का विधिवत उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि इस वार्ड से भाजपा प्रत्याशी वीरेन्द्र वालिया की लोकप्रिय समाजसेवी के रूप में पहचान है। स्थानीय स्तर की समस्याओं जिनमें सीवर लाइन, नालियों और सड़क निर्माण व मरम्मत, सी.सी.टी.वी.कैमरे लगाना,पेयजल की आपूर्ति,बन्दरों के आतंक से मुक्ति व स्ट्रीट लाइट्स के समाधान और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रतिबद्ध है। विधायक ने मेयर सौरभ थपलियाल सहित भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की पुरजोर अपील की।
Read More
अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन विशेष – प्रथम सत्र

अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन विशेष – प्रथम सत्र

अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन के प्रथम सत्र में विनिर्माण, ऊर्जा उत्पादन और स्टार्टअप में निवेश की संभावनाओं पर विचार विमर्श किया गया। थाईलैंड से आए ब्रॉस्टेन ग्रुप के अध्यक्ष डॉ एके काला ने कहा कि 30 साल तक विदेश में काम करने के बाद अब वो भारत में अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट खोलने की तैयारी कर रहे हैं, इसमें वो उत्तराखंड को प्राथमिकता देंगे। वो चाहते हैं कि उत्तराखंड में ऑयल एंड गैस सेक्टर के लिए उपकरण तैयार कर दुनिया भर में सप्लाई करें। डॉ एके काला ने कहा कि वो उत्तराखंड में पलायन से पूरी तरह खाली हो चुके गांवों…
Read More
मुख्यमंत्री धामी ने किया अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन का शुभारंभ…

मुख्यमंत्री धामी ने किया अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन का शुभारंभ…

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन का शुभारंभ किया। विभिन्न देशों में निवासरत उत्तराखंडियों के इस समागम में अपनी मूल जड़ों,विरासत और मातृभूमि के प्रति अटूट प्रेम और उत्साह की झलक दिखी। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के प्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि तेजी से विकसित हो रहे उत्तराखंड में निवेश की व्यापक संभावना है। साहसिक पर्यटन,पावर जेनरेशन, एरोमेटिक, विनिर्माण, कृषि, उद्यान, हर्बल, आयुष एंड वैलनेस इत्यादि में निवेश की आभार संभावनाएं हैं। कहा कि हमने राज्य को निवेश डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने के लिए नीतिगत और ढांचागत दोनों स्तर पर बड़े सुधार…
Read More
ईमानदारी,कठिन परिश्रम एवं अच्छा व्यवहार छात्रों के सफलता के हैं मूल मंत्र…

ईमानदारी,कठिन परिश्रम एवं अच्छा व्यवहार छात्रों के सफलता के हैं मूल मंत्र…

देहरादून। जीआरडी आईएमटी कॉलेज देहरादून की ट्रस्टी डॉली ओबेरॉय ने कॉलेज दुनिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम “अकादमिक और इंडस्ट्री स्किल सेट के बीच अंतर” में पैनलिस्ट के रूप में भाग लिया। यह कार्यक्रम देहरादून के मसूरी रोड स्थित एक होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार के साथ-साथ देहरादून के प्रमुख कॉलेजों के कई प्रमुख नीति निर्माताओं की उपस्थिति ने शोभा बढ़ाई, कार्यक्रम में कॉलेज दुनिया के चीफ बिजनेस ऑफिसर संजय मीना भी उपस्थित रहे । जीआरडी आईएमटी कॉलेज देहरादून की अध्यक्ष डॉली ओबेरॉय ने अपने संबोधन के दौरान शिक्षा प्रणाली के लिए तकनीकी प्रगति की…
Read More
छात्रों के लिए जरूरी खबर, स्किल एजुकेशन को लेकर CBSE ने जारी किया स्कूलों को नोटिस, दिए ये निर्देश

छात्रों के लिए जरूरी खबर, स्किल एजुकेशन को लेकर CBSE ने जारी किया स्कूलों को नोटिस, दिए ये निर्देश

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड शैक्षणिक ज्ञान और वास्तविक दुनिया के बीच अंतर को खत्म करने के लिए स्किल एजुकेशन को लेकर कई बड़े फैसले ले चुका है। एजुकेशन सिस्टम में कई बदलाव भी किए हैं। बोर्ड ने सभी सम्बद्ध स्कूलों को कौशल शिक्षा से संबंधित सर्कुलर जारी किया है। साथ ही बोर्ड द्वारा किए गए कुछ पहलों लागू करने का निर्देश भी दिया है। नोटिस में सीबीएसई ने कहा, ” स्कूलों बिना देरी इन पहलों को तत्काल लागू करने करने और अपने पाठ्यक्रम में कौशल शिक्षा को शामिल करें। व्यावसायिक विषयों को शुरू करें, कौशल प्रयोगशाला स्थापित करें। व्यावहारिक शिक्षा…
Read More
उत्तराखंड मौसम: 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात के आसार…

उत्तराखंड मौसम: 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात के आसार…

उत्तराखंड के मैदानी शहरों में कोहरे से लोग कांप रहे हैं। न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दूसरी ओर, उत्तराखंड के मौसम पूर्वानुमान में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। काशीपुर, रुड़की, हरिद्वार, ऋषिकेश, विकासनगर, रुद्रपुर आदि मैदानी शहरों में ठंड का प्रकोप जारी रहा। पिछले चार दिनों से घने कोहरे और बादलों के कारण लगातार ठंड का एहसास बढ़ रहा है। दिन में शीत लहर से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। उत्तराखंड में 11 और 12 जनवरी बारिश, ओलावृष्टि के साथ ही 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले…
Read More