उत्तराखंड

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट ने बजट सत्र की उपलब्धियों को ऐतिहासिक बताया…

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बजट सत्र की उपलब्धियों को ऐतिहासिक बताया…

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बजट सत्र की उपलब्धियों को ऐतिहासिक बताते हुए, इसके संपन्न होने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि यह सत्र विकसित उत्तराखंड के दस्तावेज और प्रदेश भू संपदा और स्वरूप को संरक्षित करने वाले विधेयक पारित होने के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, यह सत्र समावेशी, सतत विकास, समरसता आधारित बजट के साथ सशक्त भू कानून पारित होने के लिए भी जाना जाएगा। उन्होंने नमो और ज्ञान के सिद्धांत पर आधारित बजट पारित करने के लिए धामी सरकार समेत समूचे सदन का आभार व्यक्त किया है। नवाचार, आत्मनिर्भर, महान विरासत…
Read More
मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के पहाड़ विरोधी बयान से उत्तराखंड में आक्रोश

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के पहाड़ विरोधी बयान से उत्तराखंड में आक्रोश

  उत्तराखंड,देहरादून। विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन से ही कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट और संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बीच तनातनी जारी थी। इसके बाद मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा पहाड़ी समुदाय को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी से पूरे उत्तराखंड में गहरा आक्रोश फैल गया। कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया और मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला जलाकर उन्हें बर्खास्त करने की मांग की। इसी क्रम में रायपुर नथुवावाला क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष सुनील थपलियाल के नेतृत्व में गुज़रो वाली चौक पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मंत्री की…
Read More
प्रदूषण निंयत्रण बोर्ड के आदेश के अनुपालन में विभागों ने की संयुक्त कार्यवाही

प्रदूषण निंयत्रण बोर्ड के आदेश के अनुपालन में विभागों ने की संयुक्त कार्यवाही

देहरादून: प्रदूषण निंयत्रण बोर्ड के आदेश के परिपालन में संयुक्त कार्यवाही करते हुए 2 रेस्टोरेंट सील किए। जिला प्रशासन के सहयोग से ठंेुनम रेस्टोरेंट द गार्डन प्रोजेक्ट मसूरी रोड मालसी बरगल तथा राजपुर रोड स्थित थ्वदमेजं तिब्बत लेन राजपुर रोड पर जिला प्रशासन के सहयोग से विद्युत विभाग, प्रदूषण निंयत्रण बोर्ड द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए सील कर दिया गया है। जिला प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी के निर्देशों क्रम में एसडीएम सदर हरिगिरि ने तहसीलदार सदर को विभागों की संयुक्त टीम के साथ मौके पर सहयोग हेतु भेजा गया, जिस पर संयुक्त टीम द्वारा सीलिंग की कार्यवाही की गई।…
Read More
मीनाक्षी नेगी: उत्तराखंड की बेटी बनी कर्नाटक की पहली महिला वन प्रमुख

मीनाक्षी नेगी: उत्तराखंड की बेटी बनी कर्नाटक की पहली महिला वन प्रमुख

उत्तराखंड के टिहरी जनपद के रोलियाल गांव (चंबा) की मूल निवासी मीनाक्षी नेगी की नियुक्ति कर्नाटक राज्य के वन विभाग की प्रमुख (हेड ऑफ़ फॉरेस्ट) के रूप में हुई है। यह न केवल उनके लिए, बल्कि सम्पूर्ण उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है, क्योंकि वह इस पद पर आसीन होने वाली कर्नाटक की पहली महिला हैं। मीनाक्षी नेगी का यह उत्कृष्ट कार्य सम्पूर्ण प्रदेश के लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह दर्शाता है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकती हैं। कर्नाटक कैडर में उल्लेखनीय सेवा 1989 में IFS में चयन के बाद से ही…
Read More
काठगोदाम बायपास मार्ग गोलापुल से अमृतपुर तक दो लेन के निर्माण कार्य की कवायद तेज…

काठगोदाम बायपास मार्ग गोलापुल से अमृतपुर तक दो लेन के निर्माण कार्य की कवायद तेज…

नैनीताल: जिलाधिकारी वंदना ने शुक्रवार देर शाम कैंप कार्यालय में सड़क निर्माण से संबंधित सभी विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए प्रस्तावित कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए जिलाधिकारी ने गोलापुल काठगोदाम से अमृतपुर तक 3.5 किलोमीटर लंबाई के प्रस्तावित बाईपास सड़क निर्माण की प्रगति के संबंध में लोक निर्माण विभाग भवाली खंड के अधिशासी अभियंता से जानकारी लेते हुए उक्त सड़क मार्ग के शीघ्र निर्माण कार्य हेतु वन भूमि हस्तांतरण को प्राथमिकता से करते हुए उचित कार्यवाही के निर्देश देने के साथ ही कहा कि इस…
Read More
उत्तराखंड में झमाझम बारिश, कई जिलों में बर्फबारी; अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में झमाझम बारिश, कई जिलों में बर्फबारी; अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

देहरादून में गुरुवार मौसम सुबह से ही बदला रहा। दिन में हल्की और रात के समय झमाझम बारिश हुई। पर्यटक स्थल धनोल्टी में इस सीजन में तीसरी बार बर्फबारी हुई है। देहरादून में बारिश के साथ ही चकराता के कई इलाकों में बर्फबारी हुई है। इससे स्थानीय कारोबारियों को व्यापार बढ़ने की उम्मीद बढ़ गई है। यहां गुरुवार सुबह करीब दस बजे हल्की बर्फबारी हुई। इसकी सूचना मिलते ही पर्यटकों ने भी धनोल्टी का रुख किया। बर्फबारी की वजह से न सिर्फ कारोबारी बल्कि काश्तकारों को भी उम्मीद बंधी है। धनोल्टी स्थित होटल सिटी पैलेस के मैनेजर जगदीश सेमवाल ने…
Read More
बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिसर बनने का मौका, 518 पदों पर आवेदन शुरू…

बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिसर बनने का मौका, 518 पदों पर आवेदन शुरू…

बैंक में अधिकारी लेवल की सरकारी नौकरी करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने भर्ती निकाली है। BOB ने प्रोफेशनल्स के विभिन्न पदों पर मैनेजर और ऑफिसर की वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी हो गई है। वहीं आवेदन की प्रक्रिया 19 फरवरी 2025 से शुरू हो गई है। उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की ऑफिशियल वेबसाइट www.bankofbaroda.in पर अंतिम तिथि 11 मार्च 2025 तक फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन शुल्क भी इस दिन तक स्वीकार होंगे। बैंक ऑफ बड़ौदा की यह भर्ती सीनियर मैनेजर, मैनेजर, ऑफिसर पदों के लिए इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, ट्रेड एंड फॉरेक्स,…
Read More
डीएम रुद्रप्रयाग ने किया विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण…

डीएम रुद्रप्रयाग ने किया विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण…

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर (नैनीताल) द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाएं आज से प्रारंभ हो गई हैं, जो आगामी 11 मार्च तक संचालित होंगी। परीक्षाओं के सफल, निष्पक्ष एवं नकल-मुक्त संचालन के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट सौरभ गहरवार ने आज जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षाओं को पूर्ण पारदर्शिता एवं कड़े सुरक्षा प्रबंधों के साथ संपन्न कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। आज जिला मजिस्ट्रेट सौरभ गहरवार ने चिल्ड्रन्स एकेडमी, अगस्त्यमुनि एवं सरस्वती विद्या मंदिर, बेलनी का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और…
Read More
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने 7वें काॅमन रिव्यू मिशन की बैठक में प्रतिभाग किया…

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने 7वें काॅमन रिव्यू मिशन की बैठक में प्रतिभाग किया…

देहरादून: मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी तथा भारत सरकार, ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत 7वें काॅमन रिव्यू मिशन का नेतृत्व कर रहे श्री संजय अग्रवाल (सेनानिवृत आईएएस, पूर्व सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण ) ने राज्य में काॅमन रिव्यू मिशन से अपेक्षाओं के सम्बन्ध में आज विधानसभा भवन में बैठक ली। सीआरएम (काॅमन रिव्यू मिशन) द्वारा 7वें काॅमन रिव्यू मिशन के तहत मुख्य सचिव एवं ग्रामीण विकास, जलागम, पंचायती राज सहित सभी सम्बन्धित विभागों से राज्य की विशेष परिस्थितियों के अनुरूप वर्तमान में संचालित योजनाओं में आवश्यक बदलावों के सम्बन्ध में सुझाव मांगे गए हैं। सीआरएम द्वारा ग्राम्य विकास से…
Read More
मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली की नवनिर्वाचित सीएम रेखा गुप्ता से मुलाकात कर दी शुभकामनाएं …

मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली की नवनिर्वाचित सीएम रेखा गुप्ता से मुलाकात कर दी शुभकामनाएं …

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी। सीएम धामी ने कहा कि रेखा गुप्ता के कुशल नेतृत्व में दिल्ली विकास के नए आयाम स्थापित करेगी और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में सरकार सफल रहेगी। निश्चित तौर पर आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और डबल इंजन सरकार के समर्पित प्रयासों से राजधानी समृद्धि और प्रगति की दिशा में निरंतर आगे बढ़ेगी।
Read More