उत्तराखंड

अनिवार्य सेवानिवृति  के लिए  नियमानुसार कार्यवाही की जाए: मुख्यमंत्री

अनिवार्य सेवानिवृति के लिए नियमानुसार कार्यवाही की जाए: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे कार्मिक को चिह्नित किया जाए जो अपने दायित्वों का निर्वहन भली भांति नहीं करते हैं। ऐसे कर्मियों को अनिवार्य सेवानिवृति के लिए नियमानुसार कार्यवाही की जाए। प्रदेश में सरकारी भूमि और कई मामलों में लोगों की व्यक्तिगत भूमि पर कब्जा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। विभिन्न अपराधों में लिप्त वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहारों के सीजन के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी को रोकने और बिजली चोरी को…
Read More
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश से ठंड बढ़ी, यलो अलर्ट जारी

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश से ठंड बढ़ी, यलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड। प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश और बर्फबारी के कारण ठंड में इजाफा हुआ है। गंगोत्री, यमुनोत्री और हर्षिल में भारी बर्फबारी हो रही है, जबकि देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल और चम्पावत जिलों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और ओलावृष्टि के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, 1 मार्च के बाद मौसम के खुलने की संभावना है। देहरादून में तापमान में…
Read More
देहरादून: प्रोजेक्ट उत्कर्ष के अंतर्गत सरकारी स्कूलों को साक्षात मिलने लगा नया फर्नीचर…

देहरादून: प्रोजेक्ट उत्कर्ष के अंतर्गत सरकारी स्कूलों को साक्षात मिलने लगा नया फर्नीचर…

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में संचालित प्रोजेक्ट उत्कर्ष के तहत देहरादून जिले के दूरस्थ सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। ओएनजीसी, तेल भवन, देहरादून के सहयोग से इन स्कूलों में नया फर्नीचर उपलब्ध कराया गया है, जिससे विद्यार्थियों को अब बेहतर एवं सुविधाजनक शैक्षिक माहौल मिलेगा। अब तक राजकीय इंटर कॉलेज कुन्ना डागुरा (कालसी), पीएम अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज (कालसी), अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज (चकराता) एवं राजकीय इंटर कॉलेज सावड़ा (चकराता), देहरादून में कुल 335 टेबल एवं कुर्सियां वितरित की जा चुकी हैं। इस पहल से सैकड़ों विद्यार्थियों को…
Read More
126 नव चयनित ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किये नियुक्ति पत्र…

126 नव चयनित ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किये नियुक्ति पत्र…

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में पंचायतीराज विभाग के अन्तर्गत 126 नवनियुक्त ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। पिछले साढ़े तीन सालों में राज्य में 20 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नौकरी प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री ने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन आपके जीवन में एक नया अध्याय लेकर आया है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा नव चयनित अभ्यर्थी लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण इकाई ग्राम पंचायत के अभिन्न अंग बनकर गाँवों का समग्र विकास सुनिश्चित करने की दिशा…
Read More
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए बागेश्वर जिले में कल बंद रहेंगे स्कूल…

मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए बागेश्वर जिले में कल बंद रहेंगे स्कूल…

बागेश्वर: मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 28 फरवरी को जनपद अन्तर्गत कहीं-कहीं भारी वर्षा/कुछ जगह भारी बर्फवारी होने की सम्भावना व्यक्त करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसी को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण आशीष भटगांई ने छात्र छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत 28 फरवरी को (शुक्रवार) को जनपद अन्तर्गत समस्त् शासकीय,अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा 01 से 08 तक) तथा ऑगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया गया है।
Read More
हल्द्वानी में 1 मार्च से 10 मार्च तक सरस आजीविका मेला का होगा आयोजन…

हल्द्वानी में 1 मार्च से 10 मार्च तक सरस आजीविका मेला का होगा आयोजन…

नैनीताल: हल्द्वानी में 1 मार्च से 10 मार्च तक सरस आजीविका मेला-2024-25 का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी तैयारियां एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में चल रही है। गुरुवार को इस मेले की तैयारियों का जायजा मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडेय ने लिया। इस दौरान उन्होंने विकास विभाग के साथ ही पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को ज़रूरी दिशा-निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि मेला परिसर में कुल 251 स्टॉल बनाए गए हैं। जिनमें उत्तराखंड समेत कई राज्यों के स्वयं सहायता समूहों द्वारा अपने उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय किया जाएगा ।…
Read More
डीएम ने विकासखंड कार्यालय व तहसील का औचक निरीक्षण कर दिए सख्त निर्देश…

डीएम ने विकासखंड कार्यालय व तहसील का औचक निरीक्षण कर दिए सख्त निर्देश…

बागेश्वर: जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गुरुवार को विकासखंड कार्यालय व तहसील कपकोट का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के निरीक्षण में कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। जिलाधिकारी ने जनता को प्रदान की जा रही जनसेवाओं की स्थिति का गहन आकलन किया। उन्होंने सरकारी अभिलेखों को व्यवस्थित रखरखाव, लंबित मामलों के निस्तारण,नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता और शिकायत निवारण प्रणाली के बारे में कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सरकारी रिकॉर्ड सुव्यवस्थित तरीके से रखे जाएं, समय पर अभिलेखों को अपडेट रखा जाए ताकि हर काम मे पारदर्शिता बनी रहे। साथ ही, किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने…
Read More
रेलवे में नौकरी का मौका, 800 से अधिक पदों पर निकली नई भर्ती…

रेलवे में नौकरी का मौका, 800 से अधिक पदों पर निकली नई भर्ती…

रेलवे में नई भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए लेटेस्ट अपडेट आ गई है। आरआरसी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने अप्रेंटिस की सीधी भर्ती निकाल दी है। इस भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी हो गया है। वहीं ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया ऑफिशियल वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in या www.apprenticeshipindia.gov.in पर भी शुरू हो गई है। इस भर्ती में आवेदन पत्र 25 मार्च 2025 तक ही स्वीकार होंगे। फॉर्म पूरा करने की भी अंतिम तिथि यही है। इसके बाद किए गए आवेदन किसी भी प्रारूप में स्वीकार नहीं होंगे। रेलवे अप्रेंटिस की यह भर्ती कारपेंटर, ड्राफ्ट्समैन सिविल, इलेक्ट्रीशियन, फिटर और…
Read More
भाजपा सरकार पर सहकारी समितियों के चुनाव में धांधली का आरोप – डॉ0 के0 एस0 राणा

भाजपा सरकार पर सहकारी समितियों के चुनाव में धांधली का आरोप – डॉ0 के0 एस0 राणा

  देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं जिला सहकारी बैंक देहरादून के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के. एस. राणा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर सहकारी समितियों के चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश के बाद सहकारी समितियों के चुनाव शुरू हुए, लेकिन सरकार ने पुराने सदस्यों को मताधिकार से वंचित कर दिया। डॉ. राणा ने बताया कि इस फैसले के खिलाफ कुछ सहकारी सदस्यों ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की, जिस पर न्यायालय ने निर्देश दिया कि चुनाव पूर्व की पद्धति के अनुसार…
Read More
1 मार्च से ऋषिकेश में शुरू होगा अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव…

1 मार्च से ऋषिकेश में शुरू होगा अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव…

ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार उत्तराखंड को योग की वैश्विक राजधानी के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से गढ़वाल मंडल विकास निगम एवं पर्यटन विभाग द्वारा 1 मार्च से 7 मार्च तक ऋषिकेश में अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक विशाल मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतिष्ठित योग महोत्सव गंगा रिसोर्ट, ऋषिकेश में आयोजित होगा, जिसका उद्घाटन 1 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा। इस आयोजन में देश-विदेश के ख्यातिप्राप्त योगाचार्य, साधकों और प्रतिभागियों को विभिन्न योग आसनों और ध्यान विधियों का…
Read More