08
Mar
देहरादून।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तराखंड आशा कार्यकर्त्री यूनियन (सीटू) के बैनर तले सैकड़ों आशा कार्यकर्ताओं ने आज राजधानी में जोरदार प्रदर्शन किया। सीटू कार्यालय, गांधी पार्क से निकला जुलूस राजपुर रोड, दिलाराम चौक होते हुए कैंट रोड, हाथीबड़कला पहुंचा, जहां पुलिस बैरिकेडिंग पर धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद जुलूस एक सभा में परिवर्तित हो गया, जहां आशा कार्यकर्ताओं ने धामी सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह ने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लिया और मुख्यमंत्री से शीघ्र वार्ता का आश्वासन दिया, जिसके बाद आंदोलन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रांतीय…
