उत्तराखंड

चार दिन बाद भी लापता अखिलेश नौडियाल का सुराग नहीं, परिजन परेशान

चार दिन बाद भी लापता अखिलेश नौडियाल का सुराग नहीं, परिजन परेशान

उत्तराखंड,देहरादून। देहरादून के पटेल नगर स्थित आर.बी. होम स्टे, शिवम् मार्बल, निरंजनपुर में कार्यरत अखिलेश नौडियाल की गुमशुदगी को चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक उसका कोई सुराग नहीं लगा पाई है। पौड़ी गढ़वाल जनपद के ग्राम नौड़ी, पट्टी ढाईजुली निवासी अखिलेश के लापता होने से उसके परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है और उनका धैर्य अब जवाब देने लगा है। बताया गया है कि अखिलेश नौडियाल (उम्र लगभग 30 वर्ष), पुत्र हृदय राम नौडियाल, 17 अप्रैल को अपनी पारिवारिक बहन की शादी में शामिल होने के लिए देहरादून से रुद्रपुर (जनपद उधम सिंह नगर)…
Read More
प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा रोजगार मेले का किया गया आयोजन 

प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा रोजगार मेले का किया गया आयोजन 

देहरादून (सू.वि)। आज गढ़वाल मंडल की 39 राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थाओं के छात्र-छात्राओं हेतु एक भव्य रोजगार मेले का आयोजन राजकीय महिला पॉलीटेक्निक, सुद्धोवाला, देहरादून में किया गया। रोजगार मेले का उद्घाटन मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में हुआ। विशिष्ट अतिथियों में तकनीकी शिक्षा सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा एवं निदेशक देशराज उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री ने वीडियो संदेश के माध्यम से लगभग 77 प्रतिष्ठित कंपनियों का स्वागत किया और बताया कि पिछले वर्ष 65% छात्र-छात्राओं को प्लेसमेंट मिला था, जिसे इस बार शत-प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य है। उन्होंने स्टार्टअप योजनाओं का उल्लेख करते हुए युवाओं से स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करने का…
Read More
राजकीय महिला पॉलीटेक्निक, सुद्धोवाला देहरादून में रोजगार मेले का हुआ आयोजन

राजकीय महिला पॉलीटेक्निक, सुद्धोवाला देहरादून में रोजगार मेले का हुआ आयोजन

देहरादून: मुख्यमंत्री एवं मंत्री तकनीकी शिक्षा, भाषा, निर्वाचन एवं वन उत्तराखण्ड सरकार के दिशा निर्देशानुसार पॉलीटेक्निक संस्थाओं के सभी छात्र-छात्राओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। गढ़वाल मण्डल की 39 राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों के छात्र-छात्राओं के लिए शनिवार, दिनांक 19.04.2025 को राजकीय महिला पॉलीटेक्निक, सुद्धोवाला देहरादून में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन मंत्री तकनीकी शिक्षा, भाषा, निर्वाचन एवं वन उत्तराखण्ड सरकार सुबोध उनियाल, मुख्य अतिथि, की अध्यक्षता में किया गया। मेले में विशिष्ट अतिथि के रूप में सचिव तकनीकी शिक्षा डॉ0 रंजीत कुमार सिन्हा एवं तकनीकी शिक्षा…
Read More
सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल 8वाँ इन्विटेशनल गोल्फ टूर्नामेंट, 2025 सम्पन्न

सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल 8वाँ इन्विटेशनल गोल्फ टूर्नामेंट, 2025 सम्पन्न

सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल/देहरादून: 8वाँ एकदिवसीय इन्विटेशनल गोल्फ टूर्नामेंट 2025, दिनांक 19 अप्रैल 2025 को सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल में सम्पन्न हुआ। इस टूर्नामेंट की मेजबानी सेलाकुई इंटेरनेशनल स्कूल द्वारा खेल प्रतिभाओं को निखारने तथा खेलभावना के साथ खेल प्रतिस्पर्धा का उत्सव मनाने हेतु की गईI इस टूर्नामेंट का मुख्य आकर्षण मेजबान विद्यालय सहित देश के 11 प्रतिष्ठित विद्यालयों की भागीदारी रहीI जहाँ देश के युवा प्रतिभावान खिलाड़ियों ने अपने-अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा को निखारा। भाग लेने वाली टीमों में डीपीएस खन्ना,द ओएसिस स्कूल देहरादून, पेसेफिक गोल्फ अकादमी, फ्रिमा गोल्फ कोर्स, मॉडर्न स्कूल बारहखम्बा नई दिल्ली, गुरुनानक पब्लिक…
Read More
दून लाइब्रेरी में बच्चों के लिए हुई जापानी भाषा कार्यशाला…

दून लाइब्रेरी में बच्चों के लिए हुई जापानी भाषा कार्यशाला…

देहरादून: दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर ने 19 अप्रैल को बच्चों के लिए एक जापानी भाषा कार्यशाला आयोजित की, जिसे विशेष रूप से लाइब्रेरी के चिल्ड्रन विंग के लिए डिज़ाइन किया गया था। हिनोमारू जापानी भाषा कक्षाओं के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम, देहरादून में युवा संरक्षकों के बीच भाषा सीखने को बढ़ावा देने के लिए पुस्तकालय के समर्पण को दर्शाता है। दून लाइब्रेरी का चिल्ड्रेन विंग एक जीवंत और आकर्षक स्थान है, जो युवा मन की जिज्ञासा और सीखने को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। यह बच्चों की रुचियों और शैक्षिक आवश्यकताओं के अनुरूप विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम…
Read More
ग्राम स्तर तक योग अभियान चलाया जाए- मुख्यमंत्री

ग्राम स्तर तक योग अभियान चलाया जाए- मुख्यमंत्री

देहरादून: ग्राम स्तर तक योग अभियान चलाया जाए। विद्यालयों और महाविद्यालयों में विशेष योग शिविरों का आयोजन किया जाए। योग पर निबंध, भाषण, पोस्टर और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाय। योग और आयुष मेले के आयोजन के साथ ही हरित योग के कार्यक्रम भी किए जाएं। डिजिटल माध्यम से भी योग को प्रचारित किया जाए योग के क्षेत्र में जन जागरूकता लाने वालों को सम्मानित भी किया जाय। योग से साथ जनसहभागिता से नियमित स्वच्छता अभियान भी चलाया जाए।आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी…
Read More
अनुष्का राणा ने किया 12वीं में टॉप, जेईई मेन्स में भी पाई सफलता

अनुष्का राणा ने किया 12वीं में टॉप, जेईई मेन्स में भी पाई सफलता

उत्तराखंड बोर्ड की 12 वीं परीक्षा के परिणामों में अनुष्का राणा ने शीर्ष स्थान प्राप्त कर न केवल अपनी अथक परिश्रम की अमिट छाप छोड़ी है, अपितु यह भी प्रमाणित किया है कि सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थी भी उत्कृष्टता के शिखर को स्पर्श कर सकते हैं। देहरादून के सरकारी विद्यालय बडासी की यह मेधावी छात्रा मूलतः टिहरी जिले के चन्द्रबदनी जामनीखाल के समीप भल्डियाना ग्राम की निवासी है। अनुष्का के पिता, अमरिंदर सिंह राणा, स्वयं एक समर्पित शिक्षक हैं और उसी विद्यालय में भौतिकी के शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं, जहाँ उनकी पुत्री ने अध्ययन किया। यह तथ्य…
Read More
घुसपैठियों को फर्जी प्रमाण पत्र बनाने में सहायता करने वाले लोगों के विरूद्ध भी कड़ी कार्यवाही होगी

घुसपैठियों को फर्जी प्रमाण पत्र बनाने में सहायता करने वाले लोगों के विरूद्ध भी कड़ी कार्यवाही होगी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस विभाग को राज्य में गैर कानूनी तौर पर फर्जी प्रमाण पत्रों (फर्जी आधार कार्ड आदि ) के आधार पर रह रहे विदेशी घुसपैठिये के खिलाफ प्रशासन के साथ मिलकर एक व्यापक ड्राइव चलाकर तत्काल कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ऐसे घुसपैठियों को फर्जी प्रमाण पत्र बनाने में सहायता करने वाले लोगों के विरूद्ध भी कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सीएम धामी ने ड्रग्स माफिया के खिलाफ भी सख्त कार्यवाही की हिदायत देते हुए पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट किया कि राज्यवासियों का भरोसा बनाए रखना हमारी शीर्ष प्राथमिकता हैं।…
Read More
मुख्य सचिव ने की कुंभ 2027 की तैयारियों की समीक्षा

मुख्य सचिव ने की कुंभ 2027 की तैयारियों की समीक्षा

देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में कुंभ 2027 की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को कुंभ 2027 की तैयारियों के लिए सभी सम्बन्धित विभागों को योजना एवं प्रस्ताव तैयार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारी हरिद्वार को सम्बन्धित विभागों के साथ शीघ्र बैठक आयोजित किए जाने की के निर्देश दिए। एक सप्ताह में पद सृजन और नोडल अधिकारी करें नामितः मुख्य सचिव मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि अगले 7 दिनों में सभी कार्यदायी विभागों के नोडल अधिकारी नामित कर लिए जाएं। साथ ही, पदों के सृजन…
Read More
बड़कोट-सिल्कयारा बेंड टनल परियोजना की सफलता: उत्तराखंड के लिए ऐतिहासिक क्षण

बड़कोट-सिल्कयारा बेंड टनल परियोजना की सफलता: उत्तराखंड के लिए ऐतिहासिक क्षण

देहरादून: एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में, एनएच-134 पर एक प्रमुख बुनियादी ढांचे की उपलब्धि, बड़कोट -सिलक्यारा बेंड टनल परियोजना की सफलता की आधिकारिक तौर पर घोषणा की गई। इस अवसर पर उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के माननीय राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा, टनल निर्माण कार्य के सफल समापन को देखने के लिए उपस्थित थे। प्रमुख इंजीनियरिंग और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर कंसल्टिंग कंपनी रोडिक कंसल्टेंट्स ने इस परियोजना में निर्माण पर्यवेक्षण सलाहकार (Construction Supervision Consultant) की भूमिका निभाई। कंपनी ने टनल निर्माण के सभी चरणों को समय पर और उच्च गुणवत्ता…
Read More