उत्तराखंड

हरकोट ग्राम पंचायत में “धरती आधा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान” के अंतर्गत बहुविभागीय शिविर का आयोजन

हरकोट ग्राम पंचायत में “धरती आधा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान” के अंतर्गत बहुविभागीय शिविर का आयोजन

बागेश्वर: सरकार द्वारा चलाए जा रहे “धरती आधा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान” के अंतर्गत जिलाधिकारी आशीष भटगांई के निर्देशानुसार विकासखंड कपकोट की हरकोट ग्राम पंचायत में विशेष बहुविभागीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य जनजातीय बहुल क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की सीधी पहुंच और लाभ प्रदान करना है। शिविर में जिला स्तरीय समस्त विभागों ने सहभागिता की और अपनी योजनाओं से जनसामान्य को लाभान्वित किया। मंगलवार तक जिला पूर्ति कार्यालय द्वारा शिविर में 18 नए राशन कार्ड बनवाने हेतु विवरण प्राप्त किया गया। बाल विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के अंतर्गत दो…
Read More
मुख्यमंत्री ने दी विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री ने दी विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य योजना के अंतर्गत जनपद नैनीताल के विधान सभा नैनीताल के विकासखण्ड बेतालघाट में दूनीखाल से रातीघाट (पाडली) तक मोटर मार्ग के निर्माण कार्य हेतु 505.71 लाख, जनपद रुद्रप्रयाग के विधानसभा क्षेत्र रुद्रप्रयाग के विकासखण्ड अगस्तमुनि में खांकरा छातीखाल मोटर मार्ग के कि०मी० 01 से 05 में डीबीएम व बी०सी० द्वारा सुदृढीकरण एवं सड़क सुरक्षा कार्य हेतु 444.66 लाख, जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र कालाढूंगी के विकासखण्ड हल्द्वानी के अन्तर्गत रामनगर-कालाढुंगी- हल्द्वानी-काठगोदाग-चोरगलिया-सितारगंज-बिजटी राज्य मार्ग सं0 41 किमी 36 में निहाल नदी पर 24 मी० विस्तार आर०सी०सी० सेतु का नवनिर्माण कार्य हेतु 319.20 लाख की धनराशि…
Read More
उत्तराखंड में बढ़ रहा तीर्थाटन का दायरा चारों धाम के साथ ही अन्य मंदिरों में भी पहुंच रहे हैं श्रद्धालु

उत्तराखंड में बढ़ रहा तीर्थाटन का दायरा चारों धाम के साथ ही अन्य मंदिरों में भी पहुंच रहे हैं श्रद्धालु

चारधाम यात्रा में इस बार अब तक करीब 32 लाख यात्री पहुंच चुके हैं। अच्छी बात यह है तीर्थयात्री अब चार धामों के साथ ही अन्य मंदिरों/तीर्थ स्थलों में भी पहुंच रहे हैं। जिससे चारधाम यात्रा मार्ग की तरह, अन्य स्थानों पर भी आर्थिक गतिविधियां तेज हो रही हैं। उत्तराखंड में स्थित चारों धामों में प्रतिवर्ष यात्रा काल के दौरान लाखों श्रद्धालु आते हैं। इस यात्रा सीजन में ही चारधाम और हेमकुंड के लिए कुल पंजीकरण की संख्या 44 लाख से अधिक हो चुकी है। इसमें यमुनोत्री धाम के लिए 713456, गंगोत्री के लिए 780554, केदारनाथ के लिए 1443513, बद्रीनाथ…
Read More
पत्रकारों के लिए मुख्यमंत्री धामी की पहल – देहरादून में विशेष स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन

पत्रकारों के लिए मुख्यमंत्री धामी की पहल – देहरादून में विशेष स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को स्वास्थ्य और सूचना विभाग की ओर से देहरादून में पत्रकारों और उनके परिजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प आयोजित किया गया, जिसमें 350 से अधिक पत्रकारों और उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों के स्वास्थ्य को लेकर संवेदनशीलता दिखाते हुए गत दिनों अधिकारियों को पत्रकारों के लिए विशेष मेडिकल कैम्प आयोजित करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में मंगलवार को रिंग रोड स्थित सूचना निदेशालय परिसर में विशेष स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ…
Read More
मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में उत्तराखंड नागरिक उड्डयन (सिविल एविएशन) की समीक्षा बैठक की गई

मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में उत्तराखंड नागरिक उड्डयन (सिविल एविएशन) की समीक्षा बैठक की गई

मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में उत्तराखंड नागरिक उड्डयन (सिविल एविएशन) की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में मुख्य सचिव ने प्रदेश में वर्तमान समय में हवाई सेवाओं के संचालन की वर्तमान स्थिति तथा हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार से संबंधित एयरपोर्ट और हवाई पट्टी निर्माण व इसके विस्तार की प्रगति की जानकारी ली। जिलाधिकारी देहरादून और उधम सिंह नगर द्वारा देहरादून और पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। मुख्य सचिव ने दोनों जिलाधिकारियों को एयरपोर्ट के विस्तारीकरण से संबंधित कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारी उधम सिंह नगर को…
Read More
विकासखंड ऊखीमठ में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ तहसील दिवस

विकासखंड ऊखीमठ में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ तहसील दिवस

रुद्रप्रयाग: जनसुनवाई एवं शिकायतों के त्वरित समाधान की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मंगलवार को विकासखंड ऊखीमठ के सभागार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने जनसमस्याओं की सुनवाई की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। तहसील दिवस में विभिन्न गांवों से आए जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने अपनी समस्याओं को खुलकर रखा। कार्यक्रम के दौरान कुल 16 शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकांश शिकायतों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। शेष लंबित शिकायतों को शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित…
Read More
गढ़वाल मंडल के 07 जिलों में लैंड फ्रॉड के दर्ज 58 मामलों में से 08 का मौके पर निस्तारण

गढ़वाल मंडल के 07 जिलों में लैंड फ्रॉड के दर्ज 58 मामलों में से 08 का मौके पर निस्तारण

देहरादून: गढ़वाल अपर आयुक्त उत्तम सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को देहरादून सर्वे चौक स्थित कैंप कार्यालय में लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक हुई। कमेटी द्वारा लैंड फ्रॉड में दर्ज 58 मामलों पर चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों की रिपोर्ट और शिकायतकर्ताओं की सुनवाई के आधार पर 08 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। अपर आयुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि लैंड फ्रॉड के मामलों को गंभीरता से लेते हुए इससे जुड़े वादों का तेजी से निस्तारण करें। भूमि फ्रॉड से जुड़े मामलों पर त्वरित कार्यवाही करें और इसकी रिपोर्ट तत्काल साझा करें। ऐसे…
Read More
नंदा राजजात यात्रा में यात्रा मार्ग पर दूरसंचार की व्यवस्थाओं के साथ डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम बनाया जाए- मुख्यमंत्री

नंदा राजजात यात्रा में यात्रा मार्ग पर दूरसंचार की व्यवस्थाओं के साथ डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम बनाया जाए- मुख्यमंत्री

देहरादून: उत्तराखण्ड में 2026 में होने वाली नंदा देवी राजजात यात्रा की सभी तैयारियों में तेजी लाई जाए। भव्य नंदा राजजात यात्रा के आयोजन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। यात्रा की बेहतर व्यवस्थाओं के लिए जनप्रतिनिधियों, नंदा राजजात यात्रा समिति के सदस्यों और हितधारकों के सुझाव लिये जाएं। ये निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को वर्चुअल बैठक के दौरान अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिये कि नंदा राजजात यात्रा के सफल संचालन के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाए। पिछली यात्राओं के अनुभवों को ध्यान में रखते…
Read More
साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” की स्थापना के लिए केंद्र से 63.60 करोड़ अनुरोध

साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” की स्थापना के लिए केंद्र से 63.60 करोड़ अनुरोध

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट कर राज्य के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में बढ़ती चुनौतियों के दृष्टिगत केंद्रीय गृह मंत्री से देहरादून में “साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” की स्थापना के लिए 63.60 करोड़ रुपये की धनराशि की स्वीकृति का अनुरोध किया है। यह सेंटर डिजिटल अपराधों की रोकथाम, विशेषज्ञ प्रशिक्षण, साइबर फोरेंसिक और आधुनिक संसाधनों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री को राज्य की विद्युत अधोसंरचना को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली क्षति…
Read More
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सेवायोजन विभाग युवाओं को टाइपिंग का देगा मुफ्त प्रशिक्षण

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सेवायोजन विभाग युवाओं को टाइपिंग का देगा मुफ्त प्रशिक्षण

रुद्रप्रयाग: जिला सेवायोजन कार्यालय के नियंत्रणाधीन शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र में निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए निःशुल्क टंकण व्यवसाय हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला सेवायोजन अधिकारी सुशील चमोली ने जानकारी देते हुए बताया कि सेवायोजन विभाग के शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र में निःशुल्क 6 माह का टंकण प्रशिक्षण, सत्र जुलाई 2025 से दिसंबर 2025 तक अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त इस वर्ग के छात्रों को सामान्य ज्ञान, कंम्प्यूटर…
Read More