11
Aug
देहरादून। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) सीपीआईएम ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ का तीखा विरोध किया है। यह टैरिफ 27 अगस्त 2025 से लागू होने वाला है। इसी के विरोध में, आज देशव्यापी विरोध दिवस के अवसर पर राजधानी देहरादून में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भारी बारिश के बावजूद जोरदार नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला और गांधी पार्क के पास ट्रंप का पुतला दहन किया। राजपुर रोड स्थित पार्टी कार्यालय से निकले जुलूस में शामिल कार्यकर्ताओं ने सभा आयोजित कर अमेरिकी नीतियों को "आर्थिक दंड" और "राजनीतिक दबाव" करार दिया। वक्ताओं ने कहा कि…
