Blog

मुख्य सचिव ने धराली आपदा प्रभावितों के लिए राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की

मुख्य सचिव ने धराली आपदा प्रभावितों के लिए राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में प्रदेश में आपदा प्रभावितों क्षेत्रों, विशेषकर धराली आपदा प्रभावितों के लिए राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने सचिव आपदा एवं आयुक्त गढ़वाल से धराली में राहत एवं रेस्टोरेशन कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। मुख्य सचिव ने सचिव लोक निर्माण विभाग और सचिव सिंचाई को प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के अस्थायी झील में डूबे हिस्से के लिए तत्काल वैकल्पिक मार्ग तैयार किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्र के लिए अन्य पैदल और वैकल्पिक मार्गों को भी दुरूस्त…
Read More
स्यानाचट्टी आपदा: सीएम ने प्रभावितों से मिल कर सुनी समस्याएं, हर संभव सहायता का आश्वाशन

स्यानाचट्टी आपदा: सीएम ने प्रभावितों से मिल कर सुनी समस्याएं, हर संभव सहायता का आश्वाशन

उत्तरकाशी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद के स्यानाचट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया ।इस दौरान मुख्यमंत्री आपदा प्रभावित लोगों से मिले तथा उनकी समस्याएं सुनकर हर संभव सहायता दिए जाने का आश्वाशन दिया। स्यानाचट्टी के पास यमुना नदी में गडगाड गदेरे से मलबा आने से यमुना का प्रवाह अवरुद्ध होने के कारण अस्थाई झील निर्मित हुई थी। मुख्यमंत्री ने स्यानाचट्टी में बनी अस्थाई झील का निरीक्षण किया और नदी मार्ग में जमा हुई गाद को हटाने और झील के मुहाने को चौड़ा करके त्वरित जल निकासी बढ़ाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को जल…
Read More
उत्तराखंड कांग्रेस में बनेगी नई युवा टीम : शैलजा

उत्तराखंड कांग्रेस में बनेगी नई युवा टीम : शैलजा

देहरादून। कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा ने कहा कि राहुल गांधी के निर्देशानुसार उत्तराखंड में जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक पार्टी की नई युवा टीम का गठन किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संगठन में पुराने सक्रिय कार्यकर्ताओं को भी उचित स्थान दिया जाएगा। कुमारी शैलजा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। इस अवसर पर उन्होंने “संगठन सृजन अभियान” के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की। बैठक में संगठन की मजबूती और कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। बैठक में सहप्रभारी, प्रदेश…
Read More
रोज़गार मेले में युवाओं को मिला अवसर, 87 प्रतिभागियों का हुआ चयन

रोज़गार मेले में युवाओं को मिला अवसर, 87 प्रतिभागियों का हुआ चयन

बागेश्वर। जिले के आईटीआई कमेडी़ परिसर में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अशीष भटगांई ने प्रतिभाग कर युवाओं को शुभकामनाएं दीं और कहा कि बागेश्वर के युवा भोगौलिक चुनौतियों के बावजूद प्रतिभा और कौशल में किसी से पीछे नहीं हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से संवाद करते हुए उन्हें भविष्य में निरंतर प्रयासरत रहने और नए अवसरों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। जिला सेवायोजन अधिकारी प्रवीण गोस्वामी ने बताया कि इस मेले में 500 से अधिक युवाओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है तथा टाटा मोटर्स (पंतनगर), बजाज कैपिटल, युवा शक्ति…
Read More
सीएम धामी ने पलटन बाजार देहरादून में आयोजित ‘स्वदेशी अपनाओ, राष्ट्र को आगे बढ़ाओ’ अभियान का किया नेतृत्व

सीएम धामी ने पलटन बाजार देहरादून में आयोजित ‘स्वदेशी अपनाओ, राष्ट्र को आगे बढ़ाओ’ अभियान का किया नेतृत्व

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के पलटन बाजार में आयोजित ‘स्वदेशी अपनाओ, राष्ट्र को आगे बढ़ाओ’ जनजागरूकता अभियान का नेतृत्व किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय व्यापारियों, स्वयंसेवी संगठनों और नागरिकों को स्वदेशी उत्पादों के अधिकाधिक उपयोग के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल के आह्वान को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त प्रयास है।उन्होंने कहा कि जब हम अपने देश में निर्मित वस्तुओं को प्राथमिकता देंगे, तो देश की आर्थिक स्थिति और स्थानीय रोजगार दोनों को बल मिलेगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर…
Read More
सोलर-स्टोरेज कॉम्बो से मिलेगी सस्ती बिजली, होगी 60 हज़ार करोड़ की बचत

सोलर-स्टोरेज कॉम्बो से मिलेगी सस्ती बिजली, होगी 60 हज़ार करोड़ की बचत

भारत ने स्वच्छ ऊर्जा की दौड़ में एक और बड़ी छलांग लगाई है। तय समय से पाँच साल पहले ही देश ने अपनी कुल बिजली क्षमता का 50% हिस्सा गैर-फॉसिल (यानी कोयला और गैस से हटकर) स्रोतों से हासिल कर लिया है। अब एक नई स्टडी बता रही है कि अगर आने वाले सालों में भारत ने ऊर्जा भंडारण (energy storage) पर तेजी से काम किया, तो न सिर्फ़ 2030 के लक्ष्य आसानी से पूरे होंगे बल्कि लोगों के बिजली के बिल भी हल्के हो जाएंगे। कैलिफ़ोर्निया यूनिवर्सिटी, बर्कले के इंडिया एनर्जी एंड क्लाइमेट सेंटर और पावर फ़ाउंडेशन ऑफ़ इंडिया…
Read More
बागेश्वर: जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

बागेश्वर: जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में आज सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पोर्टल पर लंबित शिकायतों, विशेषकर 36 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों की गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने पीएमजेएसवाई विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराज़गी जताते हुए निर्देश दिए कि सभी लंबित शिकायतों का निस्तारण आगामी दो दिनों में सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को अद्यतन स्थिति से अवगत कराया जाए। उन्होंने जल निगम को तीन दिनों के भीतर सभी शिकायतों का समाधान करने तथा खनन विभाग को आज ही सभी लंबित शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने…
Read More
एम्स ऋषिकेश में तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

एम्स ऋषिकेश में तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

जूनोटिक एवं वायरल रोगों की डायग्नोस्टिक तकनीकों के बारे में व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से एम्स ऋषिकेश में तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। विशेषज्ञों द्वारा बताया गया कि इन रोगों की तत्कालिक पहचान और रोकथाम के लिए उन्नत डायग्नोस्टिक तकनीकों को अपनाया जाना जरूरी है। नेशनल वन हेल्थ प्रोग्राम फॉर प्रिवेंशन एंड कंट्रोल ऑफ जूनोटिक डिजीजेस (एन.ओ.एच.पी-पी.सी.जेड) और वायरल रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक लेबोरेटरी (वी.आर.डी.एल) के संयुक्त तत्वावधान में एम्स ऋषिकेश में आयोजित कार्यशाला में विभिन्न राज्यों से आए एम.एस.सी व पीएचडी छात्रों सहित बड़ी संख्या में शोधार्थी और रिसर्च स्काॅलर्स शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को…
Read More
मुख्यमंत्री ने दिए ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने दिए ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्रग्स फ्री उत्तराखंड अभियान को वृहद स्तर पर संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि एनडीपीएस एक्ट के तहत दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को और अधिक सशक्त बनाया जाए। आवश्यकता अनुसार इसमें नए पदों का सृजन भी किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन ‘मानस’-1933 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि आमजन इस पर शिकायत दर्ज करा सकें। उन्होंने निर्देश दिए कि पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग एवं अन्य…
Read More
मातृ स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्तराखण्ड की ऐतिहासिक पहल, नर्स प्रैक्टिशनर मिडवाइफरी कार्यक्रम को मंजूरी

मातृ स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्तराखण्ड की ऐतिहासिक पहल, नर्स प्रैक्टिशनर मिडवाइफरी कार्यक्रम को मंजूरी

देहरादून: मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्तराखण्ड ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। प्रदेश सरकार ने नर्स प्रैक्टिशनर मिडवाइफरी कार्यक्रम को स्वीकृति दे दी है। स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार ने कहा कि सरकार का यह निर्णय मातृ एवं नवजात शिशु मृत्यु दर को कम करने तथा सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध होगा। सोमवार को सचिवालय में राज्यस्तरीय मिडवाइफरी टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गयी। स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में नर्स प्रैक्टिशनर मिडवाइफरी कार्यक्रम को उत्तराखण्ड में प्रारम्भ करने की…
Read More