Blog

सभी पात्र लोगों को समाज कल्याण योजनाओं से आच्छादित किया जाए – उपाध्यक्ष सुनील सैनी

सभी पात्र लोगों को समाज कल्याण योजनाओं से आच्छादित किया जाए – उपाध्यक्ष सुनील सैनी

देहरादून। उत्तराखंड पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) सुनील सैनी ने मंगलवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, देहरादून में समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद में सभी पात्र व्यक्तियों को समाज कल्याण की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित किया जाए। उपाध्यक्ष सैनी ने कहा कि समाज कल्याण विभाग आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद वर्गों से सीधे जुड़ा विभाग है। अतः यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान उपाध्यक्ष…
Read More
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरी पर लगाम कसने के उद्देश्य से सघन निरीक्षण अभियान चलाया

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरी पर लगाम कसने के उद्देश्य से सघन निरीक्षण अभियान चलाया

उत्तरकाशी: जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरी पर लगाम कसने के उद्देश्य से सघन निरीक्षण अभियान चलाया। विभाग की टीम ने गंगौरी बाजार से लेकर भटवाड़ी बाजार तक विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जानकारी देते हुए सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षा अश्वनी सिंह ने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए आज टीम द्वारा जनरल स्टोर,मिठाई की दुकानें और अन्य खाद्य विक्रेता दुकानों का निरीक्षण किया गया। टीम ने कुल पाँच खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्रित किए। जिसमें दो नमूने घी के, एक मिठाई का,एक…
Read More
डीएम टिहरी ने जनता दरबार में सुनी फरियादियों की समस्याएं

डीएम टिहरी ने जनता दरबार में सुनी फरियादियों की समस्याएं

जनपद मुख्यालय नई टिहरी में प्रत्येक सोमवार को जिलाधिकारी द्वारा जनता दरबार कार्यक्रम के माध्यम से लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना जाता है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने जनता दरबार में दर्ज विभिन्न विभागों से संबंधित 50 आवेदनों के माध्यम से लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों सुना। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने तथा सभी अधिकारियों को समयान्तर्गत शिकायतों को निस्तारित करने को कहा। जिलाधिकारी ने कतिपय अधिकारियों के जनता दरबार में न पहुंचने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी अधिकारियों को अनिवार्य रूप से जनता दरबार कार्यक्रम में…
Read More
सीमांत क्षेत्र कथियान के 15 गांवों की नेटवर्क समस्या जल्द होगी दूर, डीएम के निर्देश, मोबाइल टावर लगाने की कवायद शुरू

सीमांत क्षेत्र कथियान के 15 गांवों की नेटवर्क समस्या जल्द होगी दूर, डीएम के निर्देश, मोबाइल टावर लगाने की कवायद शुरू

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल ने सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम में जन समस्याएं सुनी। दूर दराज से पंहुचे लोगों ने भूमि विवाद, घरेलू हिंसा, निजी भूमि पर कब्जा, बाढ सुरक्षा, दैवीय आपदा में क्षतिपूर्ति, आर्थिक सहायता, मुआवजा आदि से जु़ड़ी 151 शिकायतें रखी। जिनमें से अधिकतर शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उच्च प्राथमिकता पर उनका समाधान करना सुनिश्चित करें। जिला प्रशासन की मदद से अपनी भूमि पर कब्जा पाने तथा भूमि सीमांकन होने पर 75 वर्षीय बुजुर्ग…
Read More
मुख्यमंत्री धामी ने सर्किट हाउस, हल्द्वानी में जनता से मुलाकात कर सुनी जनसमस्याएं

मुख्यमंत्री धामी ने सर्किट हाउस, हल्द्वानी में जनता से मुलाकात कर सुनी जनसमस्याएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सोमवार को हल्द्वानी आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और नागरिकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सर्किट हाउस, हल्द्वानी पहुंचने पर आयुक्त कुमाऊँ श्री दीपक रावत एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक (आई.जी.) कुमाऊँ श्रीमती रिद्धिमा अग्रवाल ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री धामी ने इसके उपरांत सर्किट हाउस के सभागार में जनता से सीधे संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याएं, शिकायतें एवं सुझाव सुने। विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, व्यापारी संगठनों, महिला समूहों, युवाओं, किसानों एवं आम नागरिकों ने अपने-अपने क्षेत्रों की जनसमस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा…
Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में की सोशल मीडिया पदाधिकारियों के साथ बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में की सोशल मीडिया पदाधिकारियों के साथ बैठक

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को हल्द्वानी पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया प्रभारी और संगठन पदाधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए “स्वदेशी अपनाओ अभियान” को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सोशल मीडिया टीम को सक्रिय रूप से जनता से जुड़ने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने जीएसटी दरों में कमी कर स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि राज्य में भी इस अभियान को व्यापक स्तर पर फैलाने के लिए…
Read More
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बढ़ती बेरोज़गारी एवं नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के खिलाफ “खुली जंग” अभियान के तहत निकाला मार्च

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बढ़ती बेरोज़गारी एवं नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के खिलाफ “खुली जंग” अभियान के तहत निकाला मार्च

देहरादून। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बढ़ती बेरोजगारी और नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के खिलाफ छात्र नेता हरीश जोशी के नेतृत्व में देहरादून में जोरदार प्रदर्शन और मार्च निकाला। यह कार्यक्रम “खुली जंग” अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। प्रदर्शन की शुरुआत गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना देकर की गई, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क से डिस्पेंसरी रोड स्थित राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स तक मार्च निकाला। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह सहित कई कांग्रेस नेताओं ने प्रतिभाग किया। नेताओं ने कहा कि जिस तेजी से बेरोजगारी बढ़ रही है,…
Read More
मुख्यमंत्री धामी से उत्तराखंड बेरोजगार संघ के प्रतिनिधियों ने की भेंट

मुख्यमंत्री धामी से उत्तराखंड बेरोजगार संघ के प्रतिनिधियों ने की भेंट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड बेरोजगार संघ व तकनीकी डिप्लोमा प्राप्त छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया कि राज्य सरकार ने युवाओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितताओं की शिकायतों पर गंभीरता से संज्ञान लिया और संबंधित परीक्षा को निरस्त करने का निर्णय लिया। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार द्वारा परीक्षा की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदम युवाओं में विश्वास और आशा का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जिस तत्परता…
Read More
एम्स ऋषिकेश में ट्रॉमा रथ के साथ विश्व आघात सप्ताह का आगाज़

एम्स ऋषिकेश में ट्रॉमा रथ के साथ विश्व आघात सप्ताह का आगाज़

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में विश्व आघात सप्ताह विधिवत शुरू हो गया। इस अवसर पर एम्स की निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह जी ने ट्रॉमा सेंटर के विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ) कमर आजम एवं डॉ. मधुर उनियाल जी के संचालन में ट्रॉमा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । गौरतलब है कि उत्तराखंड प्रदेश की भौगोलिक स्थिति के मद्देनजर आए दिन बढ़ रही आपदाएं और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव प्रशिक्षण हेतु विश्व आघात सप्ताह प्रतिवर्ष 11 से 17 अक्टूबर तक मनाया जाता है। इसके अंतर्गत लोगों को सड़क दुर्घटनाओं एवं आपात स्थितियों में त्वरित ट्रॉमा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार…
Read More
रुद्रप्रयाग में मिलेट मिशन को मिला बल-  मंडुवा (रागी) का MSP ₹48.86/किलो, 2500 क्विंटल खरीद का लक्ष्य

रुद्रप्रयाग में मिलेट मिशन को मिला बल- मंडुवा (रागी) का MSP ₹48.86/किलो, 2500 क्विंटल खरीद का लक्ष्य

रुद्रप्रयाग: राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई स्टेट मिलेट मिशन योजना के अंतर्गत जनपद रुद्रप्रयाग में पारंपरिक फसल मंडुवा (रागी) के प्रोत्साहन एवं किसानों को उचित मूल्य सुनिश्चित करने हेतु महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इस वर्ष के लिए सरकार द्वारा मंडुवा का न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP ₹48.86 प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों के कृषकों एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और मोटे अनाजो की खेती को बढ़ावा देना है। इस क्रम में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित एक समीक्षा बैठक…
Read More