23
Nov
जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने प्राकृतिक आपदा के कारण क्षतिग्रस्त विभागीय एवं सार्वजनिक परिसंपत्तियों की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्यों के लिए एस.डी.आर.एफ. की मद में विकास खंडों की कुल रू. 202.91 लाख की लागत की कार्ययोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही इस मद में इस वित्तीय वर्ष में मरम्मत, पुनर्निर्माण तथा तात्कालिक पुनर्स्थापना के कार्यों के लिए विभिन्न विभागों को कुल रू. 851.23 लाख की धनराशि जारी की जा चुकी है। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को स्वीकृति कार्ययोजना के अनुरूप नियमानसार अधिप्राप्ति से संबंधित सभी प्रक्रिया तत्काल संपन्न कराते हुए सभी कार्यों को निर्धारित समयान्तर्गत पूरा…
