21
Jul
(पौड़ी): उत्तराखंड में भारी बारिश से लगातार बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। बीते 20 जुलाई को जनपद पौड़ी के थैलीसैंण ब्लॉक के अंतर्गत रोली गांव के पास बादल फटा था। जिसके चलते गांव के कुछ मवेशी गौशाला के साथ बह गए थे। लोगो की खेती योग्य भूमि बह गई थी, रास्ते भी बादल फटने के कारण ध्वस्त हो गए थे। घटना को पांच दिन बीत जाने के बाद भी अब तक राहत व बचाव कार्य गांव में शुरू नहीं हो पाया है। राहत और बचाव कार्य शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश फैल गया…
