22
Oct
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में 24 अक्टूबर को रा. इ. का. मालदेवता में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा।आयोजित शिविर में रेखीय विभाग स्टॉल लगाकर जनमानस को सुनेंगे तथा सरकारी योजनाओं से आम जनमानस को लाभान्वित करेंगे। साथ ही विधवा पेंशन, किसान पेंशन, वृद्धा पेंशन का निराकरण, दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, वोटर कार्ड बनाए जायेंगे। कृषक अपकरण, स्वास्थ्य सम्बन्धित ,बिजली,भूमि,वन, पानी, सिचाई से सम्बन्धित, तहसील विरासत हिस्सा प्रमाण, निवास, जाति प्रमाण पत्र आदि बनाए जाएंगे तथा जन शिकायतों का निस्तारण किया जायेगा। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने सभी रेखीय विभाग के संबंधित अधिकारीयों को अपने विभाग से…