07
Jan
भारतीय टीम को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले इंग्लैंड के खिलाफ दो सीरीज खेलनी है। पहली टी20 इंटरनेशनल सीरीज है, जिसमें 5 मैच हैं, जबकि वनडे सीरीज में कुल 3 मैच निर्धारित किए गए हैं। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम बदले हुए कलेवर में दिख सकती है। सीरीज का आगाज 22 जनवरी को कोलकाता के ईडन गार्डंस में होगा, भारत और इंग्लैंड के बीच जहां पहला टी20 मैच खेला जाएगा। इसके बाद 25 जनवरी को चेन्नई, 28 जनवरी को राजकोट, 31 जनवरी को पुणे और 2 फरवरी को मुंबई में क्रमश: दूसरे, तीसरे, चौथे…
