13
Sep
देहरादून। बृहस्पतिवार को उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में श्री केदारनाथ धाम प्रतिक्षा रक्षा यात्रा के दुसरे चरण की यात्रा का आरम्भ सीतापुर में सेवादल द्वारा ध्वज बंधन करते हुए राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के उपरान्त राष्ट्रीय गान गा करके किया गया। ध्वज बंधन के उपरान्त कांग्रेस के लगभग 250 कार्यकर्ताओं के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं सहप्रभारी सुरेन्द्र शर्मा की उपस्थित में श्री केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा श्री केदार बाबा के जयकारों के साथ आगे बढ़ी तथा इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा देश, राज्य की जनता की खुशहाली की कामना…
