31
Jan
मणिपुर की स्टार वेइटलिफ्टर एस. बिंद्यारानी देवी ने राष्ट्रीय खेल में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला 55 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता और स्नैच कैटेगरी में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया। कॉमनवेल्थ खेल की रजत पदक विजेता बिंद्यारानी देवी ने 83 किग्रा में शुरुआती असफलता के बावजूद जबरदस्त वापसी की। उन्होंने स्नैच में 88 किग्रा उठाकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद क्लीन एंड जर्क में 107 किग्रा की सफल शुरुआत की। हालांकि, 112 किग्रा की दूसरी कोशिश नाकाम रही, लेकिन उन्होंने 113 किग्रा उठाकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। उनके कुल 201 किग्रा के प्रदर्शन ने उन्हें…
