01
Oct
उत्तराखंड,देहरादून। वन तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने अपने सरकारी आवास यमुना कॉलोनी में आगामी दिसंबर में होने वाले "उत्तराखंड इनोवेशन फेस्टिवल-2024" के पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने जानकारी दी कि यह आयोजन उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के तत्वावधान में, MSME, ITDA, स्किल डेवलपमेंट सोसाइटी, और स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के सहयोग से किया जाएगा। यह फेस्टिवल 13 और 14 दिसंबर को स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय में आयोजित होगा। मंत्री उनियाल ने कहा कि यह आयोजन राज्य के युवाओं को उनके कौशल को विकसित करने में मदद करेगा और बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। उन्होंने…
