04
Oct
उत्तराखंड,ऋषिकेश। शुक्रवार को जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश का औचक निरीक्षण किया। डीएम बिना सूचना के चिकित्सालय में स्वयं वाहन चलाकर पहुंचे और लाइन में लगकर ओपीडी की पर्ची बनाई। इस दौरान जिलाधिकारी ने मरीजों से उनका हाल-चाल भी जाना। चिकित्सालय में आधा घंटा व्यतीत करने के उपरांत जैसे ही चिकित्सकों तथा चिकित्सा स्टाफ को डीएम की उपस्थिति की भनक लगी ,आनन-फानन में सभी व्यवस्था दुरूस्त करने में जुट गए इस दौरान डीएम ने सफाई व्यवस्था एवं निराश्रित वार्ड में मरीजों को नीचे लिटाए जाने पर घोर नाराजगी जाहिर की। चिकित्सालय में सीट पर नहीं मिले चिकित्सक,…
